फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: six lakh tourist came to shimla in eight days three fold growth in business

Himachal News: क्रिसमस से नववर्ष के जश्न तक प्रदेश में तीन गुना बढ़ा पर्यटन कारोबार

Mon, 02 Jan 2023 02:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Jan 2023 02:05 PM IST
सार

व्यापार मंडल शिमला के अध्यक्ष हरजीत कुमार मंगा ने बताया कि पिछले आठ दिनों में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा कारोबार में करीब तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है। सैलानियों की आमद बढ़ने से अन्य कारोबारियों के काम में भी तेजी आई है।

विज्ञापन
himachal news: six lakh tourist came to shimla in eight days three fold growth in business
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिसमस से नववर्ष के जश्न तक प्रदेश में पर्यटन कारोबार तीन गुना तक बढ़ गया। अकेले शिमला में ही 8 दिन में 6.5 लाख लोगों ने आवाजाही की। हालांकि, नए साल का जश्न मनाकर अब सैलानी पर्यटन स्थलों से लौट रहे हैं। इससे प्रदेश में सड़कों पर जगह-जगह जाम से वाहनों की लंबी लाइनें लग रही हैं।  हिल्सक्वीन शिमला में 24 से 31 दिसंबर के बीच करीब 6 लाख 50 हजार सैलानी पहुंचे। 8 दिनों में एक लाख दस हजार पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे।

विज्ञापन


नए साल के जश्न के बाद भी 2 जनवरी तक के लिए शहर के अधिकांश होटलों में 70 फीसदी तक कमरे बुक रहे। शनिवार रात शहर के होटलों में कमरे न मिलने पर करीब 400 पर्यटक  वाहनों को शिमला से लौटना पड़ा। कारोबारियों के लिए भी क्रिसमस से नववर्ष के बीच का समय सुखद रहा। इस दौरान पर्यटन कारोबार में करीब तीन गुना तक तेजी आई। नववर्ष से पहले बर्फबारी के पूर्वानुमान के चलते भी सैलानियों की आमद में भारी इजाफा हुआ।
विज्ञापन


30 और 31 दिसंबर को तो रिज मैदान और मालरोड पर तिल धरने की भी जगह नहीं मिली। साल के पहले दिन रविवार को भी शिमला सैलानियों से सराबोर रहा। व्यापार मंडल शिमला के अध्यक्ष हरजीत कुमार मंगा ने बताया कि पिछले आठ दिनों में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा कारोबार में करीब तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है। सैलानियों की आमद बढ़ने से अन्य कारोबारियों के काम में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शिमला डॉ. मोनिका ने बताया कि 8 दिनों के भीतर करीब 1.9 लाख वाहन शिमला पहुंचे हैं। वाहनों की भारी भीड़ के बावजूद ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए शिमला पुलिस की ओर से खास बंदोबस्त किए गए थे। नए साल के जश्न के बाद भी शिमला में पर्यटक वाहनों की आमद जारी है। साल के पहले दिन 

पहली जनवरी को सुबह 8 से शाम 6 बजे के बीच 7,059 वाहन शहर में दाखिल हुए जबकि 13,587 वाहन लौटे। 30 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे के बीच 12,974 जबकि 31 दिसंबर दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे के बीच 12,548 वाहन शहर में दाखिल हुए। 

होटलों में अभी भी 70 फीसदी कमरे बुक
मनाली :
पर्यटन स्थलों में अब भी होटलों में 70 फीसदी कमरे बुक हैं। मनाली में एक लाख से भी अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। हजारों वाहनों के पहुंचने से यातायात दबाव बढ़ गया है। इस वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी लाइनें लग रही हैं। 
सोलन/धर्मपुर :  कालका-शिमला एनएच पर वाहनों की आवाजाही में इजाफा रहा। अधिकतर वाहन चंडीगढ़ की तरफ रवाना हुए। शाम पांच बजे तक कालका-शिमला एनएच से 13,006 वाहनों की आवाजाही हुई है। इनमें 11,454 छोटे, 724 छोटी बसें और 828 ट्रक और बसों की आवाजाही हुई है। 

धर्मशाला :  पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज नए साल के पहले दिन भी पर्यटकों से गुलजार रही। हालांकि, 50 फीसदी सैलानी लौट गए हैं। करीब इतनी ही आक्यूपेंसी चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed