फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Six injured in pharma company blast in Nalagarh solan himachal pradesh

हिमाचल: नालागढ़ की दवा कंपनी के ड्रायर रूम में धमाका, छह कामगार घायल

Fri, 29 Oct 2021 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Oct 2021 05:44 PM IST
सार

कंपनी में लाइट नहीं थी। कर्मचारी जेनरेटर चलाने का प्रयास कर रहे थे कि अचानक ड्रायर रूम में जोर से धमाका हुआ।

विज्ञापन
Himachal News: Six injured in pharma company blast in Nalagarh solan himachal pradesh
धमाका होने के बाद टूटे दरवाजे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के बागवानियां स्थित श्री निवास दवा कंपनी में अचानक ब्लास्ट होने से आधा दर्जन कामगार घायल हो गए। घायलों को नालागढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हादसा सुबह साढ़े 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कंपनी में लाइट नहीं थी।

विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारी जेनरेटर चलाने का प्रयास कर रहे थे कि अचानक ड्रायर रूम में जोर से धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इससे साथ लगते कमरों के खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। साथ वाले कमरे में ड्यूटी कर रहीं महिला कामगार दरवाजे से कांच गिरने से घायल हो गईं। घायलों में गीता देवी, रूबी, नजमा, गुंजन, शेरों और राजेश शामिल हैं। गीता देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही मानपुरा थाना प्रभारी रमेश ठाकुर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिस कमरे में ब्लास्ट हुआ, वहां ड्रायर लगा था लेकिन इसे कोई नुकसान नहीं हुआ है। कंपनी संचालकों का कहना है कि कंपनी में लाइट नहीं थी। वे यह भी बता रहे है कि शॉर्ट सर्किट हुआ। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि ब्लास्ट से कंपनी के आधा दर्जन कामगार घायल हुए हैं। कंपनी की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed