फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: Shiven win grey ghost mtb cycle rally

ग्रे-घोस्ट एमटीबी साइकिल रैली: प्रदेश के शिवेन और जर्मनी की सारा चैंपियन

Sun, 11 Jul 2021 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Jul 2021 06:32 PM IST
सार

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने हरी झंडी दिखाकर स्पर्धा का आगाज किया। चैंपियनशिप में देशभर के प्रतिभागी शामिल हुए।

विज्ञापन
himachal news: Shiven win grey ghost mtb cycle rally
ग्रे-घोस्ट एमटीबी साइकिल रैली के विजेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की दूसरी सबसे ऊंचाई पर करवाई गई ग्रे-घोस्ट एमटीबी साइकिल रैली में अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट शिवेन ने परचम लहराया। शिवेन ने पुरुषों के एलीट वर्ग में 50 किमी लंबी दूरी को एक घंटा 51 मिनट में पूरा किया। दूसरे स्थान पर देवेंद्र ठाकुर और डेविड कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन


अंडर- 19 में माधव दत्ता पहले, जय कपूर दूूसरे, संदीप थापा तीसरे, अंडर-14 में शिमला के कुनाल कुमार पहले, हरियाणा के अंगद सिंह दूसरे, प्रवीक कुकरेजा तीसरे, मास्टर वर्ग में सुनील बरोग्पा पहले, दीपक शामी दूसरे, कपिल चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


महिला अंडर-19 ग्रुप में पलक ठाकुर पहले, बघीशा शर्मा और महिला इलीट ग्रुप में जर्मनी की सारा ने प्रथम स्थान हासिल किया। चैंपियन शिवेन के 54 वर्षीय पिता रामबीर शर्मा ने भी 50 किमी का सफर साइकिल से पूरा किया। उन्हें भी विशेष पुरस्कार दिया गया। समुद्रतल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई से गुजरने वाले इस ट्रैक पर पर देशभर के विदेशों के 142 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने हरी झंडी दिखाकर स्पर्धा का आगाज किया। चैंपियनशिप में देशभर के प्रतिभागी शामिल हुए। साइकिल रेस केलांग पुलिस ग्राउंड से शुरू होकर स्तींगरी, प्यूकर, बरवोग, लपचंग, कारदंग, ग्वाजंग, छुरपक, गोशाल और मूलिंग होते हुए फिर केलांग पहुंची।


तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने कहा कि पहली बार हिमाचल में राष्ट्रीय स्तर पर साइकिल रैली करवाई गई। लाहौल-स्पीति साइकिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि कि यह पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है कि इस तरह की रैली यहां करवाई गई। इस दौरान उपायुक्त नीरज कुमार, एसपी मानव वर्मा, आरएम मंगल मनेपा, हिमाचल साइकिल एसोसिएशन के महासचिव रोहित शर्मा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed