फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Services of SMC teachers will continue in schools, pending salary expected to be released

एसएमसी शिक्षकों की स्कूलों में जारी रहेंगी सेवाएं, लंबित वेतन जारी होने की उम्मीद

Fri, 09 Oct 2020 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Oct 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Services of SMC teachers will continue in schools, pending salary expected to be released
एसएमसी शिक्षक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट से एसएमसी शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने के आदेशों पर लगी रोक से अब प्रदेश में इन शिक्षकों की पूर्व की तरह सेवाएं जारी रह सकेंगी। जनवरी 2020 से लंबित वेतन भी शिक्षकों को जारी होने की उम्मीद है। सरकार ने इस साल एसएमसी शिक्षकों को सेवा विस्तार नहीं दिया है। इसके बावजूद शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई में सहयोग दे रहे हैं। बीते दिनों सरकार ने शिक्षकों का लंबित वेतन देने को लेकर हाईकोर्ट से मंजूरी मांगी थी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सरकार के आग्रह को यह कहकर नकार दिया था कि अगर वेतन देने की मंजूरी दी जाती है तो यह लगेगा कि हाईकोर्ट इन नियुक्तियों के पक्ष में है। अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से हाईकोर्ट के नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर लगी रोक से वेतन जारी करने की राह भी आसान हो गई है। हिमाचल में एसएमसी से शिक्षकों की भर्ती प्रो. प्रेम कुमार धूमल की सरकार में शुरू हुई थी।
विज्ञापन


धूमल सरकार ने साल 2011-12 में करीब 250 शिक्षकों को एसएमसी से प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज क्षेत्रों के स्कूलों में नियुक्त किया था। सत्ता परिवर्तन होने पर कांग्रेस सरकार ने 2017 में करीब 2100 शिक्षकों की भर्ती कर इस प्रथा को कायम रखा। फिर सत्ता बदलने पर जयराम सरकार ने 2018 में 250 शिक्षक भर्ती किए। वर्तमान में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कुल 2555 एसएमसी शिक्षक सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 770 पीजीटी, 590 टीजीटी और शेष सीएंडवी व जेबीटी हैं। एसएमसी से शिक्षक भर्ती का मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर सरकार ने अगस्त 2019 में भर्ती बंद कर दी थी। सरकार ने हाईकोर्ट को आश्वासन दिया था कि कोर्ट के आगामी आदेशों तक सरकारी स्कूलों में नए एसएमसी अध्यापक की नियुक्ति अथवा चयन नहीं किया जाएगा।


कोर्ट ने स्टॉप गैप अरेंजमेंट के नाम पर की जा रही एसएमसी भर्तियों को प्रशंसनीय कदम नहीं बताने की तल्ख टिप्पणी की थी। सरकार ने दिसंबर 2018 में स्कूलों में रिक्त पदों पर एसएमसी से भर्ती करने के आदेश जारी किए थे। सामान्य क्षेत्रों में छह माह और जनजातीय क्षेत्रों में तीन माह से रिक्त पदों पर एसएमसी से शिक्षक भर्ती को कहा गया था। जुलाई 2019 में इसकी अधिसूचना जारी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed