फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: seats vacant for Bachelor of Dental Surgery degree in colleges of himachal pradesh

हिमाचल: डेंटिस्ट बनने के लिए कम हुआ युवाओं का रुझान, आधे से अधिक सीटें रह गईं खाली

Mon, 07 Mar 2022 11:07 AM IST
अरविन्द ठाकुर त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Mar 2022 11:07 AM IST
सार

प्रदेश के चार डेंटल कॉलेजों में आधे से अधिक बीडीएस की सीटों पर अभ्यर्थियों ने रुचि नहीं दिखाई है। आधी सीटें अभी तक खाली हैं। दूसरे राउंड के लिए अभ्यर्थियों को अलॉटमेंट लेटर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Himachal News: seats vacant for Bachelor of Dental Surgery degree in colleges of himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के युवाओं का डेंटिस्ट बनने में रुझान कम हो गया है। प्रदेश के सरकारी और निजी डेंटल कॉलेजों में डेंटल की आधे से भी अधिक सीटें खाली रही हैं। एमबीबीएस की एक सीट खाली नहीं बची है। अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी की दूसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद भी प्रदेश के चार डेंटल कॉलेजों में इन सीटों पर दाखिला लेने के लिए युवा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन


डेंटल कॉलेज पांवटा साहिब में 81, भोजिया डेंटल कॉलेज एंड अस्पताल नालागढ़ में 49, हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में 45 और राजकीय डेंटल कॉलेज एंड अस्पताल शिमला में 25 सीटें खाली हैं। हालांकि, दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें सीटें भरने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


उधर, अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक से मिली जानकारी के अनुसार इस बार प्रदेश के चार डेंटल कॉलेजों में आधे से अधिक बीडीएस की सीटों पर अभ्यर्थियों ने रुचि नहीं दिखाई है। आधी सीटें अभी तक खाली हैं। दूसरे राउंड के लिए अभ्यर्थियों को अलॉटमेंट लेटर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 8 मार्च को दूसरे दौर के दाखिले होंगे। ये 11 मार्च तक चलेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण ने बताया कि दूसरे राउंड में बीडीएस की कितनी सीटें भरी जाएंगी, यह 11 मार्च के बाद पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed