फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: robbers loot Nine Lakh Rupee cash at gunpoint from liquor entrepreneur in Una

ऊना में शराब कारोबारी के दफ्तर से बंदूक की नोक पर लूटे 9 लाख

Mon, 15 Mar 2021 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Mar 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: robbers loot Nine Lakh Rupee cash at gunpoint from liquor entrepreneur in Una
सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के ऊना में शराब कारोबारी के दफ्तर से बंदूक की नोक पर 9 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। कार से पहुंचे चार शातिरों ने जिला मुख्यालय में ऊना-धर्मशाला हाईवे पर सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे लूट को अंजाम दिया। वारदात के वक्त अकाउंटेंट कार्यालय में कर्मचारी पैसे गिन रहे थे। दो शातिर सीधे अकाउंटेंट कार्यालय में घुस गए जबकि दो निचली मंजिल में मालिक के दफ्तर के बाहर खड़े हो गए। मालिक को भनक लगी तो हथियारों से लैस दो शातिरों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया और लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। दो शातिरों ने ऊपरी मंजिल में कर्मचारियों की कनपटी पर बंदूक रखकर रकम लूट ली।

विज्ञापन


वारदात के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाया तो लुटेरों के एक साथी ने हाईवे पर खुलेआम तीन राउंड फायर कर दिए, जिसमें कारोबारी का ड्राइवर बाल-बाल बच गया। सुबह के समय शहर में हुई लूटपाट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद एसपी अर्जित सेन ठाकुर मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी में दिख रहा है कि चारों आरोपी कार में सवार होकर आए और हथियार लहराते हुए कार्यालय में घुस गए। शराब कारोबारी राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि दो युवकों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया था और उनके साथ मारपीट भी की। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि केस दर्ज कर शातिरों की तलाश तेज कर दी है। जिला सहित साथ लगते राज्यों के पुलिस थानों में भी सूचना दी गई है। 
विज्ञापन


जांच के लिए टीमें गठित : सीएम 
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को सदन में जानकारी देते हुए कहा कि लूट मामले की जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घटना में संलिप्त वाहन की तलाश के लिए टीमें गठित करके पंजाब के विभिन्न स्थानों पर भेजी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed