{"_id":"60cf332b955ff9473f5c530f","slug":"himachal-news-rishabh-chauhan-meets-mahendra-singh-dhoni-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी से मिले हिमाचल के पूर्व क्रिकेटर रिषभ चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोनी से मिले हिमाचल के पूर्व क्रिकेटर रिषभ चौहान
Sun, 20 Jun 2021 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:55 PM IST
सार
धोनी ने इंडोर क्रिकेट के लिए विनाइल फ्लोरिंग लगाने का सुझाव दिया और शिमला में पहली क्रिकेट अकादमी के बारे में जानकर खुशी जताई।
विज्ञापन
धोनी से मुलाकात करते रिषभ चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पूर्व क्रिकेटर और आरटीसीए के संस्थापक रिषभ चौहान ने रविवार को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी को पारंपरिक हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। चौहान ने धोनी को पंथाघाटी में तैयार की जा रही आरटीसीए इंडोर क्रिकेट अकादमी की जानकारी दी।
विज्ञापन
धोनी ने इंडोर क्रिकेट के लिए विनाइल फ्लोरिंग लगाने का सुझाव दिया और शिमला में पहली क्रिकेट अकादमी के बारे में जानकर खुशी जताई। चौहान ने बताया कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश में बुनियादी क्रिकेट ढांचे को मजबूत करने और इसके सुधार के दायरे को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन