{"_id":"64c111c3d4818fd74d04d408","slug":"himachal-news-relief-and-rehabilitation-committees-formed-in-the-districts-to-assess-the-damage-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: नुकसान के आकलन के लिए जिलों में राहत और पुनर्वास कमेटियां गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: नुकसान के आकलन के लिए जिलों में राहत और पुनर्वास कमेटियां गठित
Wed, 26 Jul 2023 06:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:01 PM IST
सार
प्रदेश में प्राकृतिक आपदा, भारी वर्षा, बादल फटने, भूस्खलन के कारण जिलों में हुए नुकसान का आकलन करने और राहत कार्यों के त्वरित संचालन के लिए हर जिले में राहत एवं पुनर्वास कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
hp govt
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा, भारी वर्षा, बादल फटने, भूस्खलन के कारण जिलों में हुए नुकसान का आकलन करने और राहत कार्यों के त्वरित संचालन के लिए हर जिले में राहत एवं पुनर्वास कमेटी गठित की गई है। चंबा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया कमेटी के अध्यक्ष, विधायक और जिला विभागीय अधिकारी इसके सदस्य होंगे।
विज्ञापन
ऊना में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अध्यक्ष, बिलासपुर में मंत्री धनीराम शांडिल, हमीरपुर में मंत्री चंद्र कुमार अध्यक्ष, शिमला में मंत्री हर्षवर्धन चौहान को अध्यक्ष, कांगड़ा और लाहौल में मंत्री जगत सिंह अध्यक्ष, किन्नौर में मंत्री रोहित ठाकुर अध्यक्ष, सोलन में मंत्री अनिरुद्ध सिंह अध्यक्ष, मंडी में मंत्री विक्रमादित्य अध्यक्ष, कुल्लू में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर अध्यक्ष बनाए गए हैं। सभी जिलों में विधायक और अधिकारी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
अब तक 6,000 करोड़ की क्षति
बता दें, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिमाचल में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर भी चर्चा हुई। बताया कि अब तक प्रदेश में 6,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 168 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ से 652 मकान ढह गए जबकि 6,686 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। लोगों को राहत दिलाने के लिए सटीक आकलन कर मुआवजे का प्रस्ताव जल्द केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन