फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Redlove apple grown in shimla sold at 420 rupee per kilogram

हिमाचल: लाल सेब रेड लव की मंडी में दस्तक, 420 रुपये किलो बिका

Tue, 11 Aug 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 11 Aug 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Redlove apple grown in shimla sold at 420 rupee per kilogram
लाल सेब रेड लव

देश में पहली बार पैदा हुआ लाल सेब रेड लव सोमवार को पंजाब की लुधियाना फल मंडी में 420 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिका। रेड लव सेब की खासियत है कि यह बाहर और अंदर दोनों ओर से लाल है। रोहड़ू के काल्टा ब्रदर्स का रेड लव सेब का 5 किलो का बक्सा 2100 रुपये में बिका। रोहड़ू बराल के चैनू गांव निवासी राजन काल्टा और सुधीर काल्टा ने बताया कि 4 साल पहले उन्होंने अपने बगीचे में रेड लव के 40- 40 पौधे लगाए थे। दूसरे ही साल सैंपल आ गया।

विज्ञापन


आकार में छोटा और स्वाद में खट्टा होने के कारण इस सेब के मार्केट में अच्छे रेट मिलने की उम्मीद नहीं थी। इस साल उन्होंने ट्रायल के तौर पर रेड लव सेब के 5 किलो के तीन-तीन बक्से पंजाब की लुधियाना फल मंडी में बेचे। न्यूट्रीशियन वेल्यू अधिक होने के चलते उम्मीद से बढ़ कर उनका यह सेब 420 रुपये किलो के दाम पर बिका। काल्टा ब्रदर्स के पास अभी इस सेब के करीब 20 बक्से और हैं, जिन्हें अगले हफ्ते बेचने की तैयारी है।
विज्ञापन


नई वैरायटी के सेब की मार्केट में खूब डिमांड: दीपक
चुग फ्रूट कंपनी लुधियाना के कारोबारी दीपक अरोड़ा ने बताया कि रेड लव नई वैरायटी है। इसलिए इसकी मार्केट में बहुत डिमांड है। रेड लव का 5 किलो का बक्सा 2100 में बिका है। इस सेब की न्यूट्रीशियन वेल्यू बहुत अधिक है। हालांकि यह वैरायटी अभी ट्रायल पर है, आने वाले 3 से 4 सालों में इसके सही रिस्पांस का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विट्जरलैंड की वैरायटी है रेड लव
रेड लव सेब स्विट्जरलैंड की वैरायटी है। इसके पौधे की टहनियां, पत्ते और फूल सभी लाल रंग के होते हैं। इसका आकार स्मॉल और एक्स्ट्रा स्मॉल जबकि स्वाद खट्टा होता है। विदेशों में शराब बनाने के लिए भी इसका प्रयोग होता है।


एंटीऑक्सीडेंट गुण के चलते बेहद स्वास्थ्यवर्धक
रेड लव सेब में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। जिसके चलते यह बेहद स्वास्थ्यवर्धक है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद लाभप्रद है। यह सेब की एकमात्र किस्म है जिसका जूस लाल रंग का होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी यह सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed