फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Red blood orange and Jaffa sweet orange health benefits

नई किस्म: हृदयघात, कोलेस्ट्रोल से बचाएगा रेड ब्लड और जाफा स्वीट संतरा

Fri, 17 Nov 2023 02:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी
सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Nov 2023 02:03 PM IST
सार

रेड ब्लड और जाफा स्वीट संतरे में पाए जाने वाले तत्व शरीर में केलोस्ट्रोल को खत्म करते हैं। इनके सेवन से हृदयघात से बचने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
Himachal News: Red blood orange and Jaffa sweet orange health benefits
नाचन क्षेत्र के कुथाईं गांव में तैयार बगीचा। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी जिले में हृदयघात से बचाने और खून को पतला करने के साथ खाने में मिठास देने वाला रेड ब्लड और जाफा स्वीट संतरा तैयार हो गया है। इनके सेवन से केलोस्ट्रोल भी कंट्रोल होगा। बागवानी विभाग के शिवा प्रोजेक्ट में मंडी जिले के नाचन विस क्षेत्र के पलोहटा के कुथाईं गांव में 51 बागवानों के खेतों में 17,198 पौधों का बगीचा तैयार हो गया है।

विज्ञापन


करीब 2 हेक्टेयर भूभाग के बगीचे से नई किस्म का संतरा मंडियों में निर्यात होगा। मंडी जिले में शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से क्लस्टर से जुड़े किसानों बागवानों के लिए यह योजना कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन


बागवानों को इस प्रोजेक्ट में महकमा ही पौधे लाकर बगीचा तैयार करेगा और सोलर फेंसिंग से लेकर जल शक्ति विभाग के सहयोग से सिंचाई टैंक तक महकमा बागवानों और किसानों को सुविधा प्रदान करेगा। मंडी जिले में शिवा प्रोजेक्ट में बागवानी विभाग के 97 क्लस्टर चल रहे हैं, जिसमें करीब 25 सौ बागवान और किसान जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्लस्टरों में बागवानी विभाग, स्वीट संतरा, प्लम, जापानी फल, अनार, लीची और अमरूद फलदार पौधों को बागवानों के खेतों में तैयार किया जा रहा है।

बागवानी विभाग सुंदरनगर के एसएमएस डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि रेड ब्लड और जाफा स्वीट संतरा का उत्पादन मंडी जिले में अगले वर्ष से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि रेड ब्लड और जाफा स्वीट संतरे में पाए जाने वाले तत्व शरीर में केलोस्ट्रोल को खत्म करते हैं। इनके सेवन से हृदयघात से बचने में मदद मिलती है। 

बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि नाचन के साथ धर्मपुर विस क्षेत्र में भी रेड ब्लड और जाफा स्वीट संतरा पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed