हिमाचल: 33 सवारियों से भरी एचआरटीसी बस नाले में लुढ़की, आठ पेड़ों से टकराने के बाद रुकी
33 सवारियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 300 फीट नीचे नाले में जा गिरी। बस आठ पेड़ों से टकराने के बाद रुकी। गनीमत रही कि बस नहीं पलटी, अन्यथा कई लोगों की जान जा सकती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे-5 पर झाकड़ी से दो किलोमीटर आगे गसो पुल के पास 33 सवारियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 300 फीट नीचे नाले में जा गिरी। बस आठ पेड़ों से टकराने के बाद रुकी। गनीमत रही कि बस नहीं पलटी, अन्यथा कई लोगों की जान जा सकती थी। दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे हुई। हादसे में बस में 9 लोग घायल हुए हैं। अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें घर भेज दिया गया है। उधर, हादसे की खबर सुनते ही रामपुर से लेेकर किन्नौर तक लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा।
यात्रियों के सुरक्षित होने की खबर सुनने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोग रिश्तदारों से पूरी जानकारी लेते रहे। कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद करने में जुट गए। पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की बस मंडी से रिकांगपिओ जा रही थी। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने झाकड़ी पुलिस को दी। थाना प्रभारी ओम प्रकाश पुलिस बल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। आईटीबीपी, सीआईएसएफ, सेना और पुलिस ने यात्रियों को नाले से सड़क तक पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन और डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। घायलों को एंबुलेंस और दूसरे वाहनों से खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम सुरेंद्र मोहन और डीएसपी चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि की है। उधर, घटनास्थल पर पहुंचे एचआरटीसी रामपुर डिपो के आरएम प्रेम कश्यप ने बताया कि बस में 33 लोग सवार थे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।