फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Rajiv Shakdher will be the new Chief Justice of Himachal High Court

Himachal News: जस्टिस राजीव शकधर को हिमाचल हाईकोर्ट का सीजे बनाने की सिफारिश

Fri, 12 Jul 2024 10:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/नई दिल्ली Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jul 2024 10:01 PM IST
सार

 सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने देश के आठ अलग-अलग हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है।

विज्ञापन
Himachal News: Rajiv Shakdher will be the new Chief Justice of Himachal High Court
जस्टिस राजीव शकधर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत सात हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति के लिए सिफारिश की है। इनमें केरल, मध्य प्रदेश, मद्रास और मेघालय हाईकोर्ट भी शामिल हैं। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने जस्टिस राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस (सीजे) बनाने की सिफारिश की।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के सीजे एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाईकोर्ट स्थानांतरित करने का सुझाव दिया। झारखंड हाईकोर्ट के सीजे डॉ बिद्युत रंजन सारंगी 19 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जस्टिस शकधर को 11 अप्रैल 2008 में हाईकोर्ट का जज बनाया गया था और वरिष्ठता सूची में वे चौथे स्थान पर हैं। वे देश के वरिष्ठतम जजों में से एक हैं।
विज्ञापन


कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन को चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की। उन्हें 13 मार्च 2008 में दिल्ली हाईकोर्ट का जज बनाया गया था और वे 16 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कॉलेजियम ने अपने प्रस्ताव में कहा, प्रक्रिया ज्ञापन को ध्यान में रखते हुए जस्टिस मनमोहन को उनके मूल हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजियम उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश करता है। कॉलेजियम ने एक अलग प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नोंगमईकापम कोटिश्वर सिंह को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। उनके सुप्रीम कोर्ट आने से जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट में दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस सुरेश कुमार को चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed