फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: QR code for liquor quality checking in himachal

क्यूआर कोड बताएगा कि शराब असली है या नकली

Tue, 23 Mar 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 23 Mar 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: QR code for liquor quality checking in himachal
क्यूआर कोड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब की सप्लाई और ओवर चार्जिंग रोकने के लिए विशेष प्रावधानों के साथ एक जून से नई आबकारी नीति लाई जा रही है। शराब उत्पादन से लेकर बेचने तक की प्रक्रिया में ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ पॉलिसी लागू की जा रही है। एक्साइज विभाग पॉलिस्टर बेस्ड क्यूआर कोड होलोग्राम छपवाएगा। क्यूआर कोड (क्विक रिस्पांस कोड) एक प्रकार का मैट्रिक्स बारकोड (द्वि-आयामी संकेतावली) के लिए ट्रेडमार्क है।

विज्ञापन


मॉनीटरिंग के लिए हर बोतल पर एक होलोग्राम लगाया जाएगा। इस पर लगे बार कोड से सभी तरह की जानकारी मिलेगी। जैसे शराब किस कंपनी की है, शराब का उत्पादन कब हुआ, शराब की बोतल को किस ठेके पर सप्लाई किया गया और कितने में बेची गई? इसके लिए आबकारी विभाग एक एप तैयार कर रहा है। इसे डाउनलोड कर ग्राहक बोतल का बार कोड स्कैन कर सभी तरह की जानकारी ले पाएंगे।
विज्ञापन


अगर शराब में मिलावट करने के लिए सील तोड़ी गई है तो बार कोड स्कैन नहीं होगा। ठेकेदार को भी बार कोड स्कैन कर बेचनी होगी। अवैध शराब के जरिये माफिया चांदी कूट रहे हैं, जबकि सरकार को राजस्व के रूप में चपत लग रही है। ऐसे में ट्रैक एंड ट्रेस पॉलिसी से अवैध और नकली शराब पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूआर कोड स्कैन कर दे सकेंगे पेमेंट 
भारत सरकार कैशलेस इकोनॉमी या डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए जोर-शोर से काम कर रही है। सरकार ने भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) एप भी लांच की थी। इसे और सुगम बनाने के लिए एक नई पेमेंट एप भी लांच की। भारत क्यूआर कोड नाम के इस टूल के उपयोग करने पर बिना स्वाइप मशीन कार्ड से पेमेंट कर सकेंगे। कोई भी शख्स जिसके पास बैंक अकाउंट और स्मार्टफोन है, वह क्यूआर कोड के जरिये पेमेंट कर सकेगा। इसके लिए बैंकों को मर्चेंट्स के साथ करार करना होगा।


पहली जून से नई आबकारी नीति लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग ने शराब की बोतल पर क्यूआर कोड लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस बारे में अभी अंतिम निर्णय लिया जाना है। देश के कई राज्यों में इस प्रणाली को अपनाया गया है। नकली शराब की बिक्री रुकेगी और सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी। - रोहन चंद ठाकुर (आईएएस), सचिव, हिमाचल प्रदेश आबकारी एवं कराधान विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed