फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: Protest outside sundernagar dental college

सुंदरनगर डेंटल कॉलेज: प्रबंधन की कार्यप्रणाली के खिलाफ परिजनों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Aug 2021 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Aug 2021 05:53 PM IST
सार

डीएसपी दिनेश कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच करेगी। इस मामले में कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली को भी जांचा जाएगा।

विज्ञापन
himachal news: Protest outside sundernagar dental college
प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर परिषद सुंदरनगर के भोजपुर में घर में घुस कर सहपाठी युवती की दादी की हत्या करने और युवती पर जानलेवा हमला करने के मामले में कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए परिजनों और लोगों ने कॉलेज पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार करीब 12 बजे बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर कॉलेज गेट के सामने नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देख कॉलेज बंद करना पड़ा।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। डीएसपी दिनेश कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच करेगी। इस मामले में कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली को भी जांचा जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए। परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब 10 दिन पहले आरोपी छात्र के खिलाफ उन्होंने कॉलेज में शिकायत दर्ज कराई थी कि सहपाठी युवक युवती को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। और न ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। मामला दबाने का प्रयास किया। पुलिस में भी शिकायत नहीं करने दी। इसके कारण आरोपी का हौसला बढ़ा और वह उसकी हत्या करने के लिए घर पहुंच गया। आरोपी ने पहले तो कुदाल से युवती की दादी की हत्या कर दी। उसके बाद युवती पर जानलेवा हमला किया। किसी तरह से आरोपी के चंगुल से बचकर युवती ने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया। इसे स्थानीय लोगों ने साथ लगते घर के लेंटर से धर दबोचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई होती तो न जाती जान
युवती के रिश्तेदार राजा सिंह, कुलवंत, मिट्ठू, मनदीप और रतन सिंह ने बताया कि अगर कॉलेज प्रबंधन समय पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करता तो वह हत्या करने घर न पहुंचता। कॉलेज प्रबंधन ने संवेदनहीनता का परिचय दिया है।


आरोपी से जवाब तलब कर आगे ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई के लिए चेताया था। प्रबंधन पूरी तरह से पीड़ित छात्रा के परिवार के साथ है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। - डॉ. रंजन मल्होत्रा, प्रधानाचार्य डेंटल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed