{"_id":"632f0bc5aa771d29aa05fd7f","slug":"himachal-news-priyanka-gandhi-vadra-rally-in-sujanpur-on-29-september-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: धूमल के विस क्षेत्र सुजानपुर से 29 को चुनावी हुंकार भर सकती हैं प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: धूमल के विस क्षेत्र सुजानपुर से 29 को चुनावी हुंकार भर सकती हैं प्रियंका
Sun, 25 Sep 2022 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:25 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस ने सुजानपुर में रैली करने का प्रस्ताव हाईकमान को भेजा है। प्रियंका के कार्यालय की ओर से 29 सितंबर की तारीख को लगभग मंजूर कर दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 29 सितंबर को पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से रैली कर चुनावी हुंकार भर सकती हैं। रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने जिला हमीरपुर को चुना है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस ने सुजानपुर में रैली करने का प्रस्ताव हाईकमान को भेजा है। प्रियंका के कार्यालय की ओर से 29 सितंबर की तारीख को लगभग मंजूर कर दिया है। एक-दो दिन के भीतर इसकी आधिकारिक मंजूरी मिलेगी। गौर हो कि वर्ष 2017 के विस चुनाव में भाजपा के घोषित मुख्यमंत्री धूमल को कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने सुजानपुर से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
धूमल को हराने से राणा का पार्टी में कद बढ़ गया है। राणा पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू का निर्वाचन क्षेत्र नादौन भी जिला हमीरपुर में है। ऐसे में हाईकमान ने प्रदेश में चुनावी शंखनाद करने के लिए जिला हमीरपुर चुना है।
विज्ञापन