{"_id":"5ffc3bc28ebc3e31f54c8550","slug":"himachal-news-pre-board-exam-will-be-conducted-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन नहीं, स्कूलों में ही होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं, स्कूल खोलने की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन नहीं, स्कूलों में ही होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं, स्कूल खोलने की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग
Tue, 12 Jan 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 12 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
परीक्षाएंं (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में फरवरी में होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षाएं स्कूलों में ही होंगी। ऑनलाइन परीक्षा लेने की संभावना बहुत कम हो गई है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में स्कूल खोलने की तैयारी में जुटे शिक्षा विभाग ने फरवरी अंत तक प्री बोर्ड परीक्षाएं लेने का शेड्यूल बनाना शुरू कर दिया है। नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
फरवरी में कोरोना संक्रमण के मामले देखने के बाद ही पांचवीं, आठवीं, नवीं और दसवीं कक्षा की परीक्षाएं लेने का फैसला होगा। पहली से चौथी और छठी-सातवीं कक्षा की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी या ऑफलाइन। इसको लेकर भी आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट होगी। 15 जनवरी को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बोर्ड कक्षाओं के लिए स्कूल 27 जनवरी से खुलने का प्रस्ताव जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार की मंजूरी मिल गई तो 27 जनवरी से हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में दसवीं और बारहवीं कक्षा की नियमित पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। शीतकालीन स्कूलों को खोलने का फैसला मौसम को देखकर लिया जाएगा। फरवरी में इन दोनो कक्षाओं की प्री बोर्ड परीक्षाएं होनी है।
विज्ञापन
बीते दिनों शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन ही परीक्षाएं लेने की योजना बनाई थी। अब स्कूल खुलने की स्थिति को देखते हुए योजना को बदला जा रहा है। मंत्रिमंडल के समक्ष इस मामले को भी रखा जाएगा। संभावित है कि फरवरी अंत तक स्कूलों में ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी।