फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: poor family living in damaged house in sirmour himachal pradesh

पत्नी-बेटे संग खंडहरनुमा घर में रहने को मजबूर हैं पृथ्वी

Mon, 28 Jun 2021 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर हितेश शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Jun 2021 01:07 PM IST
सार

पृथ्वी सिंह पुत्र सुंदर सिंह दशकों से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है।

विज्ञापन
Himachal News: poor family living in damaged house in sirmour himachal pradesh
पृथ्वी सिंह का खंडहरनुमा घर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं लेकिन योजनाएं धरातल पर किस तरह धराशायी हो रही हैं इसका अंदाजा धारटीधार क्षेत्र के एक परिवार की स्थिति को देखते ही लगाया जा सकता है। दशकों से यह परिवार गुरबत भरी जिंदगी जीने को मजबूर है। इस परिवार के पास कहने के लिए घर तो है, लेकिन छत नहीं।

विज्ञापन


सिर छिपाने के लिए पत्थर से बनी चहारदीवारी को टीन और तिरपाल से ढका गया है। तीन सदस्यों का यह परिवार रोजी-रोटी के लिए भी तरस रहा है। कई बार आवास के लिए पंचायत में दरख्वास्त डाली गई। बावजूद इसके न घर मिला न ही अन्य कोई सुविधा। यहां बात हो रही है धारटीधार इलाके की पंजाहल पंचायत के काथला गांव में रहने वाले पृथ्वी की।  

विज्ञापन

Himachal News: poor family living in damaged house in sirmour himachal pradesh

पृथ्वी सिंह पुत्र सुंदर सिंह दशकों से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। पंजाहल पंचायत के काथला निवासी एवं सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी रामानंद ठाकुर ने बताया कि बीपीएल सर्वेक्षण वर्ष 2019-20 के अनुसार पृथ्वी सिंह गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवार से संबंधित है। इससे पहले भी वह कई बार बीपीएल श्रेणी में दर्ज किया जा चुका है।

कई बार तूफान से उड़ चुकी छत, बारिश में गुजारनी पड़ीं रातें
रामानंद के अनुसार कई बार पृथ्वी सिंह ने पंचायत को अपनी स्थिति से अवगत करवाया है। बावजूद इसके पृथ्वी को आवास योजना का लाभ आज तक नहीं मिल पाया है। पृथ्वी सिंह का घर खंडहर से भी बदहाल है। टीन की छत को कई जगह तिरपाल से ढका गया है। कई बार उसके घर की छत तेज तूफान से उड़ चुकी है। कई बार रातें बारिश के बीच गुजारनी पड़ी हैं।

पंचायत प्रधान रेणु ने बताया कि पिछले साल हुए सर्वेक्षण में कई लोगों को आवास योजना में डाला गया है, जिसकी शेल्फ आनी अभी शेष है। बीडीओ अनूप शर्मा ने बताया कि इस बारे में कार्रवाई की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि परिवार को योजना का लाभ अब तक क्यों नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed