फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal News: pm narendra modi talk to Boxer ashish chaudhary

टोक्यो ओलंपिक में जाने से पहले मोदी से रूबरू होंगे बॉक्सर आशीष

Sun, 11 Jul 2021 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Jul 2021 09:02 PM IST
सार

आशीष की माता सुनीता देवी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आशीष के साथ ओलंपिक में उनके खेल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी बात करेंगे।

विज्ञापन
himachal News: pm narendra modi talk to Boxer ashish chaudhary
बॉक्सर आशीष चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बॉक्सर आशीष चौधरी से रूबरू होंगे। आशीष इन दिनों अभ्यास के लिए इटली में हैं। वहीं से वह प्रधानमंत्री से वर्चुअल बात करेंगे। प्रधानमंत्री आशीष से उनके खेल और ओलंपिक की तैयारियों के बारे में जानेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री से बातचीत को लेकर भारतीय खेल प्राधिकरण के बिलासपुर साई खेल छात्रावास के प्रभारी विजय नेगी ने आशीष के सुंदरनगर स्थित परिवार से मुलाकात की और प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान गांव में लाइव प्रसारण को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री देश के कुल 15 ओलंपिक खिलाड़ियों से बात करेंगे।
विज्ञापन


आशीष की माता सुनीता देवी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आशीष के साथ ओलंपिक में उनके खेल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी बात करेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि वह पदक जीतकर देश और प्रदेश के साथ अपने पिता के ओलंपिक मेडल के सपने को साकार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से बातचीत के कार्यक्रम को दिखाने के लिए उनके गांव में बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई जाएगी, ताकि इस ऐतिहासिक पल को परिवार और गांव के अन्य लोग भी देख सकें। आशीष के बड़े भाई सुरेश ने बताया कि परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed