फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: pm narendra modi speak to farmers on Thrusday

वर्चुअल कार्यक्रम: पीएम मोदी कल प्रदेश के 72 हजार किसानों से होंगे रूबरू

Wed, 15 Dec 2021 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Dec 2021 06:40 PM IST
सार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ शिमला और सोलन जिले के किसान भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री 11 बजकर 50 मिनट पर किसानों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Himachal News: pm narendra modi speak to farmers on Thrusday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 72 हजार किसानों से वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूबरू होंगे। प्राकृतिक खेती विषय पर होने वाले कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रत्येक पंचायत से 25-25 किसान जुड़ेंगे। राजभवन भी कार्यक्रम से जुड़ेगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ शिमला और सोलन जिले के किसान भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री 11 बजकर 50 मिनट पर किसानों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर और उपाध्यक्ष नीति आयोग प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों को संबोधित करेंगे। परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. अनिल ठाकुर ने कहा कि कृषि विभाग और राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई कार्यक्रम का आयोजन करेगी। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत आय को दोगुना करने के किसानों को टिप्स दिए जाएंगे। शिमला जिले के 414 पंचायतों के 8280 किसान और बागवान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


डॉ. अनिल ने कहा कि तीन साल पहले राज्य में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना शुरू की गई थी। शिमला जिले में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत 18430 किसानों को प्रशिक्षित किया गया है। इसमें से 13463 किसान 828.896 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर फल-सब्जी और खाद्यान्न का उत्पादन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक खेती योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए आत्मा परियोजना के जरिये हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों का रुझान और रुचि इस वैकल्पिक खेती की ओर बढ़ रहा है। किसानों और उपभोक्ताओं को जहर मुक्त और पौष्टिक उत्पाद उपलब्ध हो, उत्पादन लागत कम हो और किसानों की आय दोगुनी करना ही योजना का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed