फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: planning department denied additional budget to education department for laptop distribution to toppers

शिक्षा विभाग: मेधावियों के लैपटॉप पर संकट, योजना विभाग का अतिरिक्त बजट देने से इंकार

Fri, 21 Jan 2022 11:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Jan 2022 11:51 AM IST
सार

योजना विभाग की ओर से कहा गया है कि इस खरीद के लिए अतिरिक्त बजट नहीं दिया जा सकता है। शिक्षा विभाग लैपटॉप को कम दाम पर खरीदने का फैसला ले सकता है।

विज्ञापन
Himachal News: planning department denied additional budget to education department for laptop distribution to toppers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले मेधावियों के लैपटॉप पर संकट खड़ा हो गया है। योजना विभाग ने अतिरिक्त बजट देने से इंकार कर दिया है। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 की खरीद के लिए 25 लाख रुपये का अतिरिक्त बजट देने की मांग की थी। योजना विभाग ने उपलब्ध 50 करोड़ बजट से ही खरीद प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


योजना विभाग के पत्र से शिक्षा विभाग के अधिकारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गुरुवार को कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होकर लौटे प्रधान सचिव शिक्षा रजनीश कुमार ने इस बाबत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के बीस हजार मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं। दो शैक्षणिक सत्रों के मेधावियों के लिए 50 करोड़ के बजट से लैपटॉप की खरीद मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन


इसके चलते शिक्षा विभाग ने योजना विभाग को पत्र लिखकर 25 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि देने की मांग की थी। योजना विभाग की ओर से कहा गया है कि इस खरीद के लिए अतिरिक्त बजट नहीं दिया जा सकता है। शिक्षा विभाग लैपटॉप को कम दाम पर खरीदने का फैसला ले सकता है। इसके लिए लैपटॉप की कॉन्फिग्रेशन को भी कम किया जा सकता है। जिन आयु वर्ग के विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाने हैं, उनकी जरूरत अनुसार लैपटॉप की गुणवत्ता तय की जा सकती है। योजना विभाग ने इस मामले को लेकर अंतिम फैसला लेने के लिए शिक्षा विभाग को अधिकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed