फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: PFRDA Refuses To Provide NPS Funds for Old Pension Scheme

PFRDA: केंद्र की दो टूक, सिर्फ सेवानिवृत्ति या मृत्यु पर ही लौटा सकते हैं एनपीएस का पैसा

Fri, 03 Mar 2023 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Mar 2023 01:20 PM IST
सार

केंद्र में राज्य सरकार के 8000 करोड़ रुपये फंसे हैं। एनपीएस में हर साल सरकारी कर्मचारियों के 1500 से 1600 करोड़ रुपये जमा हो रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal News: PFRDA Refuses To Provide NPS Funds for Old Pension Scheme
पुरानी पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने दो टूक कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कर्मचारी की सेवानिवृत्ति या मृत्यु होने पर ही न्यू पेंशन सिस्टम (एनपीएस) का पैसा लौटा पाएंगे। इस बारे में पीएफआरडीए ने हिमाचल सरकार को एक स्पष्टीकरण भेजा है। केंद्र में राज्य सरकार के 8000 करोड़ रुपये फंसे हैं। एनपीएस में हर साल सरकारी कर्मचारियों के 1500 से 1600 करोड़ रुपये जमा हो रहे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को धरातल पर लागू करना वर्तमान सरकार के लिए बड़ी चुनौती हो गई है। सरकार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। केंद्र सरकार की एजेंसी पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के पास कर्मचारियों और राज्य सरकार के 8000 करोड़ फंसे हैं, जो एनपीएस पेंशन के रूप में सेवानिवृत्ति के बाद देय होते हैं।
विज्ञापन


नई पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत सरकारी कर्मचारी अपनी तनख्वाह के मासिक 10 प्रतिशत का हिस्सा पीएफआरडीए जमा करते हैं, जबकि राज्य सरकार की ओर से 14 प्रतिशत शेयर जमा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के एक अधिकारी ने माना है कि इस संबंध में पीएफआरडीए का स्पष्टीकरण आया है कि एनपीएस का पैसा केवल दो परिस्थितियों में ही वापस किया जा सकता है। ये सेवानिवृत्ति और मृत्यु की स्थिति में ही वापस कर सकते हैं। इस संबंध में अन्य राज्यों को भी इसी तरह से स्थिति साफ की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed