{"_id":"61f292f786f53178c16fe815","slug":"himachal-news-pawan-sharma-selling-paintings-in-scotland","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुनर: बचपन में रहा पेंटिंग का शौक अब बन गया रोजगार का जरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुनर: बचपन में रहा पेंटिंग का शौक अब बन गया रोजगार का जरिया
Fri, 28 Jan 2022 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:46 AM IST
सार
पवन शर्मा अब तक स्कॉटलैंड में पांच तस्वीरें भेज चुके हैं। उन्हें 3500 से 9000 रुपये तक प्रति तस्वीर कीमत मिली है। पवन शर्मा ने कहा कि उनके बचपन की शौक ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
पवन शर्मा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल से कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो इंसान बिना गुरु के भी हर कला में अपनी महारथ हासिल कर ही लेता है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल में किसान के बेटे ने इसे सच कर दिखाया है। इसकी बनाई गई तस्वीरें देश समेत स्कॉटलैंड तक जा चुकी हैं। बचपन के शौक ने बिना गुरु के ही इस युवा को कला के क्षेत्र में जादूगर बना दिया है। यह आदमी की हूबहू शक्ल कैनवास पर उकेर देता है।
विज्ञापन
लाहौल घाटी के गोहरमा गांव के युवा पवन शर्मा (अभिमन्यु) की बचपन से ही कला के क्षेत्र में दिलचस्पी रही है। यह केदारनाथ मंदिर, महात्मा बुद्ध, शिव से लेकर गणेश भगवान सहित कई साधु संतों और लाहौल के छत्रपति देवता राजा घेपन की कई आकर्षक तस्वीरें बना चुके हैं। इस युवा को सोलतग और टी-शर्ट पेंटिंग के साथ टेटू बनाने में महारत हासिल है। साल 2012 में युवा ने आर्ट लाइन में कॅरिअर की शुरुआत की। अब विदेशों से भी कुछ चुनिंदा पेंटिंग की डिमांड आने लगी है।
विज्ञापन
पवन शर्मा अब तक स्कॉटलैंड में पांच तस्वीरें भेज चुके हैं। उन्हें 3500 से 9000 रुपये तक प्रति तस्वीर कीमत मिली है। पवन शर्मा ने कहा कि उनके बचपन की शौक ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने पेंटिंग को ही अपने रोजगार का जरिया बना दिया है।
विज्ञापन