{"_id":"5f54d79424145267983ef4d1","slug":"himachal-news-parvati-valley-hotels-to-open-with-50-percent-discount","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फीसदी छूट के साथ खुलेंगे पार्वती घाटी के होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीसदी छूट के साथ खुलेंगे पार्वती घाटी के होटल
Mon, 07 Sep 2020 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
होटल
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलानियों के सैर सपाटे के लिए विख्यात कुल्लू घाटी में पर्यटन को पटरी पर लाने के लिए होटलों और होमस्टे के ताले खुलने लगे हैं। कोरोना संकटकाल के बीच सैलानियों को आकर्षित करने के लिए होटल एसोसिएशन मणिकर्ण वैली ने 50 प्रतिशत तक छूट देेने का निर्णय लिया है। जिभी और तीर्थन घाटी के बाद अब विदेशी सैलानियों की पहली पसंद मणिकर्ण घाटी के 300 होटल और होमस्टे भी 15 सितंबर से सैलानियों के लिए खुल जाएंगे।
विज्ञापन
कई होटलों में काम करने वाले कर्मचारी घाटी पहुंच गए हैं। छह माह से बंद होटलों के तालों को खोलने के लिए होटलियरों और होमस्टे संचालकों ने तैयारियां शुरू कर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से पर्यटन कारोबारियों के लिए सस्ते ब्याज पर ऋण देने की स्कीम उन होटलियरों पर भी लागू करने की मांग की है, जिन्होंने पहले भी बैंकों से ऋण लिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा विदेशी पर्यटकों से चहल पहल वाले कसोल में बैंक खोलने की मांग की है। साथ ही सरकार से प्रदेश के बॉर्डर को सैलानियों के लिए खोलने और बिना पास एंट्री की मांग उठाई है। कहा कि कुल्लू-मनाली और मणिकर्ण घाटी से दिल्ली, शिमला, चंडीगढ़, देहरादून आदि बाहरी राज्यों के लिए एचआरटीसी, वोल्वो और पर्यटन निगम की डीलक्स बसों को चलाना अति आवश्यक है, तभी सैलानी घूमने के लिए आएंगे। 15 सितंबर से मणिकर्ण घाटी के सभी होटल, रिजॉर्ट और होमस्टे को पर्यटन गतिविधियों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन