फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Parking for tourist two thousand vehicles at sissu helipad in Lahaul Spiti

सिस्सू हेलीपैड में पार्क होंगे सैलानियों के दो हजार वाहन

Wed, 23 Dec 2020 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Dec 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Parking for tourist two thousand vehicles at sissu helipad in Lahaul Spiti
उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस और नववर्ष पर घाटी में अधिक संख्या में सैलानियों के पहुंचने की संभावना के चलते प्रशासन नेे तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पर्यटन एवं स्वच्छता की निगरानी के लिए एक कोर कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के अध्यक्ष उपायुक्त होंगे। उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में बुधवार को कोर कमेटी के सदस्यों ने अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल का दौरा किया तथा पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भविष्य में यातायात एवं पर्यटन व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने की योजना बनाई।

विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष के दौरान पर्यटकों के अधिक संख्या में लाहौल पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए 25 दिसंबर के बाद नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू के बीच कोई भी गाड़ी सड़क किनारे पार्क न किए जाने के आदेश दिए गए हैं। यदि कोई भी पर्यटक नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू हेलीपैड के बीच आना चाहता है तो भी उन्हें अपनी गाड़ी पार्क करने के लिए सिस्सू हेलीपैड भेजनी पड़ेगी।
विज्ञापन


सिस्सू हेलीपैड में लगभग दो हजार गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इससे यहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यदि कोई इन आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान उपायुक्त की अध्यक्षता में कोकसर पंचायत में सफाई अभियान भी चलाया गया। सफाई अभियान में स्थानीय पंचायत के महिला एवं युवक मंडल के सदस्यों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर कमेटी में ये होंगे सदस्य
कोर कमेटी में एसपी, एसडीएम, पीओआईटीडीपी, बीडीओ, डीएफसी सीएमओ, अधिशासी अभियंता जलशक्ति और पीडब्ल्यूडी के अलावा सीडीपीओ, डीएफओए तथा पीआरओ सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed