फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Observers reached Shimla to do damage control and felt the pulse of ministers and MLAs.

Himachal News: डैमेज कंट्रोल करने शिमला पहुंचे पर्यवेक्षकों ने टटोली मंत्रियों, विधायकों की नब्ज

Thu, 29 Feb 2024 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Feb 2024 10:40 AM IST
सार

 डैमेज कंट्रोल के लिए राजधानी शिमला पहुंचे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बुधवार दोपहर बाद कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और मुख्य संसदीय सचिवों से एक-एक कर बैठक कर उनकी नब्ज टटोली। 

विज्ञापन
Himachal News: Observers reached Shimla to do damage control and felt the pulse of ministers and MLAs.
कांग्रेस के पर्यवेक्षक शिमला में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में मची सियासी हलचल के बाद डैमेज कंट्रोल के लिए राजधानी शिमला पहुंचे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बुधवार दोपहर बाद कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और मुख्य संसदीय सचिवों से एक-एक कर बैठक कर उनकी नब्ज टटोली। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सबसे पहले बैठक की। इसके बाद विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह भी पर्यवेक्षक मिले। पर्यवेक्षकों ने देर रात तक बैठकें कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रति नाराजगी को लेकर विधायकों की टोह ली। सुक्खू के साथ भी लंबी बैठक चली। अब दोनों पर्यवेक्षक रिपोर्ट हाईकमान को देंगे। इन बैठकों के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


विधानसभा सदन में कांग्रेस सरकार ने बेशक बजट पारित कर बड़ी सफलता प्राप्त कर ली है लेकिन कुछ विधायकों की नाराजगी के चलते प्रदेश के ठंडे मौसम में राजनीति अभी भी गरमाई हुई है। इस गर्माहट को ही कम करने के लिए बुधवार को कर्नाटक और हरियाणा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिमला पहुंचे। सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान विधायकों से पूछा गया कि मुख्यमंत्री सुक्खू को अगर बदलना हो तो, किस नेता को वह मुख्यमंत्री के तौर पर देखते हैं। पूछा गया कि सरकार की कार्यप्रणाली से कितने संतुष्ट हैं। उधर, सिसिल होटल के बंद कमरों में मंत्रियों, विधायकों और मुख्य संसदीय सचिवों ने क्या-क्या दुख दर्द ब्यां किया है, हालांकि इसकी पुख्ता जानकारी बाहर नहीं आई है।
विज्ञापन


क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को भी मनाने का क्रम जारी
राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ वोट डालने वाले पार्टी के छह विधायकों को मनाने का काम भी जारी है। शिमला पहुंचे पार्टी पर्यवेक्षक इन छह विधायकों से फोन के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। पार्टी से जुड़े रहने का हवाला देकर और मुख्यमंत्री के प्रति व्याप्त नाराजगियों को दूर करने की बात कहते हुए इन छह विधायकों सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो, इंद्रदत्त लखनपाल और चैतन्य शर्मा को मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ अलग की बैठक
पार्टी पर्यवेक्षकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ अलग से बैठक की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस दौरान प्रतिभा सिंह ने संगठन में सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सरकार में नियुक्तियां नहीं देने का मामला बैठक में उठाया। सरकार की ओर से संगठन को तवज्जो नहीं देने की बात भी की।


अपने-अपने नेताओं के समर्थन में चौड़ा मैदान में जुटे कार्यकर्ता
बुधवार दोपहर बाद शिमला के चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल में शुरू हुए बैठकों के दौर के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में जुटे रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं के अलग-अलग गुटों ने नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed