{"_id":"60ead2528ebc3ebf5205f24d","slug":"himachal-news-nurses-training-in-medical-colleges-and-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में भी अब प्रशिक्षण लेंगी प्रशिक्षु नर्सें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में भी अब प्रशिक्षण लेंगी प्रशिक्षु नर्सें
Sun, 11 Jul 2021 04:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Jul 2021 04:44 PM IST
सार
प्रदेश में करीब 50 सरकारी और गैर सरकारी नर्सिंग संस्थान हैं। 12वीं मेडिकल परीक्षा पास होने के बाद नर्सिंग कोर्स होता है। प्रशिक्षु नर्सों की थ्योरी की कक्षाएं नर्सिंग संस्थान में लगती हैं। प्रैक्टिकल अस्पताल में करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में प्रशिक्षण ले रहीं नर्सों को मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनकी ड्यूटियां वार्डों में लगाई जाएंगी। प्रशिक्षु नर्सें मरीजों के बिस्तर ठीक करने के साथ दवाइयों का चार्ट भी बनाएंगी। उपचाराधीन मरीजों का तापमान जांचने के साथ इंजेक्शन और दवाइयां कब-कब दी जानी हैं, इस बारे में अस्पताल में सीनियर स्टाफ नर्सें इन्हें प्रशिक्षित करेंगी। प्रदेश में संभावित कोरोना की तीसरी लहर के दौरान भी इनकी सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
प्रदेश में करीब 50 सरकारी और गैर सरकारी नर्सिंग संस्थान हैं। 12वीं मेडिकल परीक्षा पास होने के बाद नर्सिंग कोर्स होता है। प्रशिक्षु नर्सों की थ्योरी की कक्षाएं नर्सिंग संस्थान में लगती हैं। प्रैक्टिकल अस्पताल में करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
हालांकि, पूर्व में प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में प्रशिक्षण देने पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब फिर से पुरानी व्यवस्था की शुरू किया गया है। उल्लेखनीय है कि ये नर्सिंग छात्राएं नियमित नर्सों से ज्यादा अस्पतालों में सेवाएं देती हैं। दिन के अलावा नाइट में भी इनकी सेवाएं ली जाती हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रशिक्षु नर्सों को को स्टाफ नर्सें प्रशिक्षित करेंगी।
विज्ञापन
पैरामेडिकल स्टाफ की कमी
प्रदेश के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के रिक्त पद भर लिए गए हैं। प्रदेश में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में प्रशिक्षु नर्सों की सेवाएं ली जाएंगी।