{"_id":"61b723137a9179314836674a","slug":"himachal-news-non-board-classes-assessment-exams-from-17-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: 17 दिसंबर से शुरू होंगी नॉन बोर्ड कक्षाओं की असेसमेंट परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: 17 दिसंबर से शुरू होंगी नॉन बोर्ड कक्षाओं की असेसमेंट परीक्षाएं
Mon, 13 Dec 2021 04:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Dec 2021 04:10 PM IST
सार
परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे। परीक्षा परिणाम ई संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नॉन बोर्ड कक्षाओं की असेसमेंट परीक्षाएं 17 दिसंबर से शुरू होंगी। शीतकालीन जिलों में पहली-दूसरी, चौथी और छठी-सातवीं के विद्यार्थियों के स्कूलों में पेपर होंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को प्रश्नपत्र भेज दिए हैं। इन कक्षाओं में विद्यार्थी फेल नहीं होंगे। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी है। सभी केंद्रों में सुबह सवा दस बजे से परीक्षा शुरू होगी। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।
विज्ञापन
परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे। परीक्षा परिणाम ई संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा। 31 दिसंबर को इन स्कूलों में परिणाम घोषित होंगे। फरवरी 2022 से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। प्रदेश के सभी सरकारी और स्कूल शिक्षा बोर्ड संबंद्ध निजी स्कूलों में इन परीक्षाओं को लिया जाएगा।
विज्ञापन
डेटशीट कक्षा पहली दूसरी चौथी
17 दिसंबर अंग्रेजी हिंदी अंग्रेजी
18 दिसंबर गणित अंग्रेजी हिंदी
20 दिसंबर हिंदी गणित पर्यावरण
21 दिसंबर .... .... गणित
डेटशीट छठी कक्षा सातवीं कक्षा
17 दिसंबर सोशल साइंस साइंस
18 दिसंबर अंग्रेजी सोशल साइंस
20 दिसंबर ड्राइंग अंग्रेजी
21 दिसंबर संस्कृत ड्राइंग
22 दिसंबर साइंस हिंदी
23 दिसंबर योग/संस्कृति संस्कृत
24 दिसंबर हिंदी योग/संस्कृति
27 दिसंबर गणित गणित