फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: No road connectivity in Kullu Remote Maror village patient reaches hospital by walking 25 kilometers

पेट दर्द पर 25 किमी कुर्सी पर उठा सड़क तक पहुंचाई महिला

Tue, 09 Mar 2021 11:03 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, न्यूली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, न्यूली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 09 Mar 2021 11:03 AM IST
सार

  • कुल्लू के मरोड़ गांव की मूर्ति देवी का दस दिन पहले हुआ है प्रसव
  • सैंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी, वहीं रखा कमरे में

विज्ञापन
Himachal News: No road connectivity in Kullu Remote Maror village patient reaches hospital by walking 25 kilometers
बीमार महिला को कुर्सी पर उठाकर अस्पताल ले जाते गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के दुर्गम क्षेत्रों में सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मरोड़ गांव में सोमवार को पेट दर्द से कराह रही एक महिला को ग्रामीण कुर्सी पर उठाकर 25 किलोमीटर दूर सड़क तक लाए। इसके बाद यहां से 13 किलोमीटर दूर सैंज अस्पताल पहुंचाया गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। महिला का दस दिन पहले ही प्रसव हुआ है। अब उसे सैंज में क्वार्टर में रखा गया है। 

विज्ञापन


रविवार रात को मरोड़ गांव की मूर्ति देवी (35) पत्नी राम चंद पेट दर्द से कराहती रही। गांव सड़क से जुड़ा न होने के कारण ग्रामीण सुबह होने का इंतजार करते रहे। सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने मरीज को कुर्सी पर उठाकर पहाड़ी से उतरना शुरू किया। करीब पांच घंटे सफर के बाद महिला को सड़क तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


गाड़ापारली पंचायत के उपप्रधान अजय, वार्ड पंच निर्मला ठाकुर, बीडीसी धर्मपाल ठाकुर, रमेश धामी, स्थानीय निवासी टिकम राम, तीर्थराम, मोहर सिंह, जीत राम, पूर्ण चंद, डोला सिंह, हीरा सिंह ने कहा कि जैसे ही गांव में कोई बीमार पड़ जाता है तो लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज को कुर्सी पर सड़क तक लाना पड़ता है। कई बार तो मरीज आधा रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। ग्रामीणों ने मरोड़ गांव को सड़क से जोड़ने की मांग उठाई, लेकिन हर बार उन्हें सरकार और नेताओं की ओर से आश्वासन ही मिले।


ग्राम पंचायत गाड़ापारली की प्रधान यमुना देवी ने कहा कि कई बार विभाग व सरकार को समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। ग्रामीणों के मसले को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उधर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि मरोड़ गांव के चारों ओर वन क्षेत्र है। ऐसे में गांव को सड़क से जोड़ने के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस लेने के लिए मामला भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed