{"_id":"609cebd443600a6f96733faf","slug":"himachal-news-no-provision-of-compensation-in-case-of-death-due-to-covid-19-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना आपदा, पर मृतकों के परिजनों को नहीं मिलता मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना आपदा, पर मृतकों के परिजनों को नहीं मिलता मुआवजा
Thu, 13 May 2021 02:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 13 May 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश समेत समूचे देश में कोरोना महामारी को बड़ी आपदा माना गया है। यही वजह है कि इसके नियंत्रण को लेकर सरकार सारे आदेश आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कर रही है। आपदा होने के बावजूद इससे होने वाली मृत्यु पर किसी भी मृतक के परिवार को राहत राशि या मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि केंद्र सरकार ने कोरोना को महामारी तो माना है, लेकिन उसे अभी तक आपदा प्रबंधन में कवर होने वाली उस सूची में शामिल नहीं किया है, जिसमें मुआवजे का प्रावधान है।
विज्ञापन
जाहिर है कि इसी वजह से अभी तक प्रदेश में हजारों की संख्या में कोरोना से लोगों के जान गंवाने के बावजूद सरकार ने किसी को भी सहायता राशि तक मुहैया नहीं कराई है। बता दें, विपक्षी दल कांग्रेस इसे पहले ही आपदा मानते हुए राहत राशि मुुहैया कराने की मांग कर रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार मुआवजा सूची में इसे शामिल नहीं करेगी तब तक प्रदेश में आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत किसी भी कोरोना मृतक के परिवार को मुआवजा नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन