हिमाचल: किसान के लाल ऊना के निषाद का कमाल, पैरालंपिक में पाया सिल्वर मेडल
निषाद जब आठ साल के थे, तब चारा काटते समय मशीन में उनका हाथ कट गया था। छोटे से कस्बे के सरकारी स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने लक्ष्य बना लिया था कि वह खेलों में भविष्य बनाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के किसान के बेटे ने रविवार को टोक्यो पैरालंपिक 2020 में ऊंची कूद में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। ऊना जिले के अंब उपमंडल के बदायूं निवासी निषाद ऐसा करने वाले पहले हिमाचली खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 2.06 मीटर ऊंची कूद लगाकर एशियन रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि निषाद के पिता रछपाल सिंह किसान हैं, जबकि माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। निषाद जब आठ साल के थे, तब चारा काटते समय मशीन में उनका हाथ कट गया था।
छोटे से कस्बे के सरकारी स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने लक्ष्य बना लिया था कि वह खेलों में भविष्य बनाएंगे। ऊंची कूद में उन्होंने सामान्य वर्ग में ही प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया था। वर्ष 2017 में माता-पिता से महज 2500 रुपये लेकर वह घर से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रशिक्षण लेने चले गए।
उस समय पंचकूला की खेल नर्सरी बंद थी, लेकिन निषाद की लगन को देखते हुए कोच नसीम अहमद ने उन्हें कांप्लेक्स में ही खाली कमरा मुहैया करवाया और ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी। निषाद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। कोच ने अपनी तरफ से प्रतिमाह 3000 रुपये और अपने दोस्तों की ओर से 7000 रुपये का इंतजाम किया, ताकि उनकी खुराक और तैयारी में कोई कमी न रहे।
Tokyo Paralympics: Nishad Kumar wins silver medal in T46 high jump event, creates Asian Record
Read @ANI Story | https://t.co/LLQ6eX4EXL#Paralympics pic.twitter.com/8BJVkHUiKQ
— ANI Digital (@ani_digital) August 29, 2021
More joyful news comes from Tokyo! Absolutely delighted that Nishad Kumar wins the Silver medal in Men’s High Jump T47. He is a remarkable athlete with outstanding skills and tenacity. Congratulations to him. #Paralympics
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2021
निशाद ने 2019 से नेशनल कैंप में बंगलूरू में कोच सत्यनारायण की देखरेख में कोचिंग शुरू की। पैरा एथलेटिक में 2.06 मीटर की ऊंची कूद के साथ उनका नेशनल रिकॉर्ड है। 2019 में दुबई में पैरा वर्ल्ड ग्रैंड सिक्स प्रतियोगिता, जिसमें 152 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था, वहां निशाद ने कांस्य जीतकर देश का नाम रोशन किया था। दुबई में ही 2021 में नया एशियन रिकॉर्ड बनाया।
तब निषाद ने भारत को सिल्वर मेडल के साथ पैरालंपिक में विक्ट्री पोडियम तक पहुंचा दिया। पैरालंपिक में निषाद और अमेरिका के डेलेस वाईस ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। उधर जहां निषाद टोक्यो में प्रतियोगिता में भाग ले रहा था। तब उसके घर बदाऊं में उसके पिता रछपाल सिंह, माता पुष्पा देवी और बहन रमा देवी सहित अन्य शुभचिंतक डीडी स्पोर्ट्स पर नजरें लगाए बैठे थे। जैसे ही निषाद ने 2.06 मीटर की ऊंची कूद के साथ सिल्वर मेडल पक्का कर लिया। वैसे ही सारा परिवार खुशी से झूम उठा।
पीएम मोदी ने दी बधाई
निषाद के रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह एक असाधारण एथलीट हैं, मैं इससे बहुत खुश हूं।