फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: new restrictions may be imposed after 15 august due to surge in Covid cases in himachal

हिमाचल: 15 अगस्त के बाद लग सकती हैं बंदिशें, बढ़ रहे कोरोना के मामले

Fri, 13 Aug 2021 04:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Aug 2021 04:45 PM IST
सार

सरकार ने बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश आने वालों को शुक्रवार से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य किया है।

विज्ञापन
himachal news: new restrictions may be imposed after 15 august due to surge in Covid cases in himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में कोरोना के मामलों में कम नहीं आई तो प्रदेश सरकार 15 अगस्त के बाद और बंदिशें लगा सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा सदन में इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहली और दूसरी लहर से निपटने के बाद हम तीसरे दौर में प्रवेश न हो, इसके लिए सबको ध्यान देने की जरूरत होगी। सभी को नियमों का पालन करना होगा। लोगों का जीवन बहुत की महत्वपूर्ण है। मामले कम नहीं हुए तो बंदिशें लगानी होंगी। 

विज्ञापन


सरकार ने बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश आने वालों को शुक्रवार से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य किया है। बसें भी 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ दौड़ेंगी। कैबिनेट बैठक में फैसले के बाद शुक्रवार से यह व्यवस्था लागू होगी। 15 अगस्त के बाद भीड़ को लेकर भी सख्ती की जा सकती है। इसमें भीड़ पर नियंत्रण, इंडोर और आउट डोर भीड़ की सीमा पर नियंत्रण करने पर फैसला लिया जा सकता है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए आपदा प्रबंधन की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक 72 घंटे की आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, 24 घंटे के भीतर की रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट या कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed