{"_id":"60fd83ae97cc323062525bc0","slug":"himachal-news-negotiations-between-hrtc-employees-and-transport-minister-bikram-singh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएम के तबादले पर हुए बवाल पर मंत्री और समिति की वार्ता आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएम के तबादले पर हुए बवाल पर मंत्री और समिति की वार्ता आज
Mon, 26 Jul 2021 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:28 AM IST
सार
निगम के कर्मचारियों के दो दिन हड़ताल पर जाने से परिवहन निगम को करीब 3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। परिवहन सेवाएं ठप रहने से लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री मंत्री बिक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) के तबादले पर हुए बवाल पर परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर और संयुक्त समन्वय समिति की बैठक ऊना में सोमवार सुबह 9:30 बजे होगी। मंत्री के आश्वासन के बाद समिति ने अपने आंदोलन को सोमवार 10:30 बजे तक टाला है। वार्ता सिरे चढ़ी तो आंदोलन स्थगित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
निगम के कर्मचारियों के दो दिन हड़ताल पर जाने से परिवहन निगम को करीब 3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। परिवहन सेवाएं ठप रहने से लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी है। हड़ताल को लेकर सरकार ने जांच के आदेश भी दिए हैं। परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव विद्या सागर, पदाधिकारी राजेंद्र ठाकुर, खेमेंद्र गुप्ता ने कहा कि आंदोलन की अगली रूपरेखा वार्ता के परिणाम पर निर्भर करेगी। समिति का आरोप है कि निजी बस ऑपरेटरों के दबाव में आरएम का तबादला किया गया है।
विज्ञापन
हड़ताल से मेरा लेना-देना नहीं : नेगी
परिवहन कर्मचारियों की ओर से की गई हड़ताल पर क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने सरकार को पत्र में कहा कि चालकों और परिचालकों की हड़ताल से उनका कोई लेना-देना नहीं है। मैं इसके लिए जिम्मेवार नहीं हूं। इधर, समिति का कहना है कि दबाव में आकर आरएम को यह सब लिखने के लिए मजबूर किया गया है।
विज्ञापन