फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Municipal corporation election on 7 April 2021 Notification by HP State Election Commission

हिमाचल प्रदेश: चार नगर निगमों, छह नगर पंचायतों में भी मतदान 7 अप्रैल को

Sat, 13 Mar 2021 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Mar 2021 06:01 PM IST
सार

  • अधिसूचना के बाद आचार संहिता लागू, 22, 23 और 24 मार्च को होगा नामांकन
  • पार्टी चिह्न पर होंगे निगमों के चुनाव, सुबह 8:00 से दोपहर बाद 4:00 बजे तक होगा मतदान

विज्ञापन
Himachal News: Municipal corporation election on 7 April 2021 Notification by HP State Election Commission
हिमाचल: नगर निगम चुनावों की अधिसूचना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने चार नगर निगमों और छह नगर पंचायतों में भी चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। शिमला के टुटू, चौपाल और मंडी जिला के धर्मपुर ब्लॉक में पंचायत प्रधान पद के चुनाव साथ ही निगमों और नगर पंचायतों में भी 7 अप्रैल को ही मतदान होगा। मतदान सुबह 8:00 से दोपहर बाद 4:00 बजे तक करवाया जाएगा। 22, 23 और 24 मार्च को सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।  

विज्ञापन


अधिसूचना के साथ ही धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर नगर निगमों सहित नई नगर पंचायत चिड़गांव, नेरवा, आनी, निरमंड, कंडाघाट और अंब में आचार संहिता लागू हो गई है। नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिह्न पर होंगे। गैर पंजीकृत राजनीतिक दलों या निर्दलीय उम्मीदवारों को उगता हुआ सूरज, कार, ताला और चाबी, कुर्सी, टेलीविजन, मेज, छाता, सीढ़ी, सिलाई मशीन और लेटर बॉक्स आदि चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। नगर निगमों और नगर पंचायतों के लिए ईवीएम जबकि पंचायत प्रधानों के लिए बैलेट पेपर से मत डाले जाएंगे। नगर निगमों के लिए 68 जबकि नगर पंचायतों के लिए 44 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


यह है निर्वाचन कार्यक्रम
25 मार्च : रिटर्निंग या सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच करेंगे
27 मार्च : प्रत्याशी  सुबह 10:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे
7 अप्रैल : मतदान के बाद पंचायत मुख्यालय में मतगणना की जाएगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed