{"_id":"5f1ac8848ebc3e9ff52cb81a","slug":"himachal-news-mgnrega-dihadi-and-gas-subsidy-will-be-given-at-home-by-postman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा की दिहाड़ी और गैस सब्सिडी भी घर आकर देगा डाकिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा की दिहाड़ी और गैस सब्सिडी भी घर आकर देगा डाकिया
Sat, 25 Jul 2020 09:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकटकाल में मनरेगा, गैस सब्सिडी, मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को लोग अब घरद्वार पर ही डाकिये से ले सकेंगे। इसके लिए बैंक में आधार लिंक खाता होना चाहिए। डाकघर में खाता होना जरूरी नहीं हैं। आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम के तहत लोगों की सहूलियत के लिए ही इस प्रकार का कदम उठाया गया है। डाक सेवकों को विभाग की ओर से आधार बेस मोबाइल हैंडसेट प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
इनके जरिये डाकिया या डाक सेवक खाताधारक से बायोमीट्रिक ऑथेंटिक सिस्टम के तहत उनके अंगूठे का निशान लेगा। इसके बाद खाताधारक के मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसे सिस्टम में डालकर आवश्यकतानुसार पैसे निकलने पर डाकिया उपभोक्ता को देगा।
विज्ञापन
सिस्टम की बड़ी विशेषता यह है कि शहरी और ग्रामीण स्तर पर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को अब पैसे निकलवाने या ट्रांसफर करने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस सिस्टम से बिजली, मोबाइल बिल, डीटीएच बिल, रिचार्ज करने के अलावा किसी को भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। जिला डाकघर के सुपरिंटेंडेंट तिलक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन