{"_id":"5fe58acf8ebc3e415473d635","slug":"himachal-news-marriage-of-daughters-below-18-years-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 18 साल से कम उम्र की बेटियों की हो रही शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 18 साल से कम उम्र की बेटियों की हो रही शादियां
Fri, 25 Dec 2020 12:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-20 की पांचवीं रिपोर्ट का पहला भाग जारी किया है। यह सर्वेक्षण हिमाचल में साल 2019 में 5 नवंबर 2020 के बीच किया गया। इस सर्वे की जानकारी 10,696 परिवारों, 10,368 महिलाओं और 1477 पुरुषों से ली गई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य की ओर किए गए इस सर्वे में हिमाचल प्रदेश में लड़के-लड़कियों की 21 और 18 साल की उम्र से पहले शादी करने को लेकर भी सर्वेक्षण किया गया। सर्वे के मुताबिक, प्रदेश में ऐसी लड़कियों की तादाद 3.4 फीसदी है जिनकी 18 साल से कम उम्र में शादी हो रही है।
विज्ञापन