फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Mandi MP pratibha singh meets congress adhyaksh sonia gandhi

हिमाचल: सोनिया से मिले प्रतिभा-विक्रमादित्य, मिशन 2022 के लिए जुटने को कहा

Wed, 10 Nov 2021 08:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 10 Nov 2021 08:39 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने उपचुनाव में मिली जीत की रणनीति से सोनिया को अवगत कराया। बताया गया कि कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने एकजुट होकर मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई में चुनाव प्रचार किया।

विज्ञापन
Himachal News: Mandi MP pratibha singh meets congress adhyaksh sonia gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करतीं सांसद प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से बुधवार को मंडी संसदीय सीट से निर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह संसदीय सीट से जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली गईं सांसद प्रतिभा सिंह ने शिष्टाचार के नाते सोनिया गांधी से भेंट की। इस दौरान सत्तारूढ़ भाजपा को उपचुनाव में दी गई शिकस्त को लेकर बनाई गई रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने उपचुनाव में मिली जीत की रणनीति से सोनिया को अवगत कराया। बताया गया कि कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने एकजुट होकर मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई में चुनाव प्रचार किया। परिणामस्वरूप कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने सत्तासीन भाजपा के प्रत्याशियों को हराया। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार के समय शुरू हुए विकास कार्यों का ही अभी तक उद्घाटन किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी भी चुनाव में मुख्य मुद्दे रहे। केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर जनता में भारी रोष है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। इसके बाद प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed