फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: manali leh highway open for vehicles from today

Manali Leh Road: दोनों तरफ से खुला मनाली-लेह मार्ग, पहले दिन गए 350 से अधिक वाहन

Mon, 29 May 2023 05:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/केलांग
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/केलांग Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 May 2023 05:13 PM IST
सार

 सोमवार को लेह और मनाली दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रही। हालांकि, बारालाचा दर्रा में सड़क के दोनों ओर बर्फ के ढेर लगे हैं। संकरी सड़क पर दोतरफा यातायात संभव नहीं है। 

विज्ञापन
Himachal News: manali leh highway open for vehicles from today
मनाली-लेह मार्ग। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनाली-लेह मार्ग दोतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है। सोमवार को लेह और मनाली दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रही। हालांकि, बारालाचा दर्रा में सड़क के दोनों ओर बर्फ के ढेर लगे हैं। संकरी सड़क पर दोतरफा यातायात संभव नहीं है। लिहाजा, सूरजताल से भरतपुर तक के दायरे में सड़क संकरी होने से यातायात एकतरफा है। यहां पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस जवान बारी-बारी से वाहनों को भेज रहे हैं। इसके लिए बाकायदा समयसीमा निर्धारित की गई है। पहले दिन 250 से अधिक पर्यटक वाहन और सौ से अधिक वाहन मनाली से लेह की तरफ गए।

विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार दारचा से लेह की ओर जाने वाले वाहनों को सुबह 6:00 से 9:00 बजे के बीच जाने की अनुमति होगी। दूसरी ओर, सरचू से मनाली आने वाले वाहनों को दोपहर 12:00 से 3:00 बजे के बीच अनुमति रहेगी। इस समयसीमा में ही वाहन चालकों को जाने-आने की अनुमति होगी। होटलियर एसोसिएशन लाहौल-स्पीति ने प्रशासन से मांग की थी कि मनाली-लेह मार्ग दोतरफा वाहनों के लिए खोल दिया जाए। इस बार बारालाचा दर्रे में बार-बार बर्फबारी हो रही है। सूरजताल से भरतपुल तक के क्षेत्र में बर्फ अधिक है। बर्फ पिघलने तक क्षेत्र में यातायात एक तरफा ही रहेगा।
विज्ञापन


पुलिस कर्मी समन्वय के साथ सहायता करने और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बारालाचा दर्रे में मौजूद रहेंगे। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि यातायात को सुचारु रखने के लिए समयसारिणी का सख्ती से पालन किया जाए। कहा कि लेह-मनाली मार्ग दोनों ओर के लिए यातायात के लिए खोल दिया है। अधिकांश मार्ग दोतरफा है, लेकिन सूरजताल से भरतपुर तक आठ किमी क्षेत्र में ट्रैफिक एकतरफा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed