फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal News: lunch diplomacy at holly lodge shimla and Himachal congress Leaders shakti pradarshan

हिमाचल: लंच डिप्लोमेसी के बहाने हॉलीलॉज में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

Fri, 19 Nov 2021 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 19 Nov 2021 01:09 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के वैचारिक तौर पर विरोधी माने जाने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू की मौजूदगी को लेकर भी हॉलीलॉज में खूब चर्चा रही। मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है।

विज्ञापन
himachal News: lunch diplomacy at holly lodge shimla and Himachal  congress Leaders shakti pradarshan
सांसद प्रतिभा सिंह के न्योते पर प्रीति भोज में शामिल हुए कांग्रेस के सभी गुटों के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कई बरसों से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का पॉवर सेंटर रहा हॉलीलॉज गुरुवार को लंच डिप्लोमेसी के बहाने फिर गुलजार नजर आया। सांसद प्रतिभा सिंह के न्योते पर गुरुवार को कांग्रेस के अधिकांश विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता हॉलीलॉज शिमला में प्रीति भोज में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए उपचुनावों में मिली जीत की खुशी मनाई और शक्ति प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की मौजूदगी में सभी ने कांग्रेस की एकजुटता का संदेश दिया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के वैचारिक तौर पर विरोधी माने जाने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू की मौजूदगी को लेकर भी हॉलीलॉज में खूब चर्चा रही। मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है। उपचुनावों में यह दिखा है। यही संदेश वर्ष 2022 के चुनावों के लिए है। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का प्रण लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि जीत की खुशी मनाने के लिए जुटे हैं। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बिना पहली बार यहां मिल रहे है, इसका दुख भी लगा। यहां से संदेश जाएगा कि कांग्रेस एकजुट है। विरोधी जो गुटबाजी की बातें करते हैं, आज के बाद उनका मुंह बंद हो जाएगा। कौल सिंह ने कहा कि पार्टी को और मजबूत करने पर चर्चा की गई है। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमारा परिवार है। जीत को सेलिब्रेट किया गया है। वीरभद्र सिंह को सभी ने याद किया। दशकों से इस तरह के दौर हॉलीलॉज में सभी ने देखे हैं। वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद हमारे साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नेता रहे मौजूद
नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा, आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर, प्रकाश चौधरी, कर्नल धनीराम शांडिल, हर्षवर्द्धन चौहान, ठाकुर सिंह भरमौरी, इंद्रदत्त लखनपाल, हरीश जनारथा, आशीष बुटेल, राजेश धर्माणी, अजय महाजन, यादवेंद्र गोमा, सतपाल रायजादा, विनय कुमार, रोहित ठाकुर, भवानी सिंह पठानिया, कुलदीप पठानिया, रवि ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा, जगजीवन पाल, संजय रत्न, सुंदर सिंह, चौधरी चंद्र कुमार, सुभाष मंगलेट, संजय अवस्थी सहित कई अन्य नेता हॉलीलॉज पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed