फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: lobbying for the post of state election commissioner himachal pradesh

चुनाव आयुक्त की कुर्सी के लिए अफसरों में रस्साकशी, ये नाम चर्चा में

Wed, 30 Jun 2021 01:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Jun 2021 01:41 PM IST
सार

इस पद के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आरडी धीमान और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा के नाम चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Himachal News: lobbying for the post of state election commissioner himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य चुनाव आयुक्त की कुर्सी के लिए सेवानिवृत्त और सेवारत अफसरों में रस्साकशी शुरू हो गई है। इस ओहदे के तलबगार कई अधिकारी एक-दूसरे को पछाड़ने में जुटे हैं। सीएम कार्यालय में लॉबिंग कर रहे हैं। बीते 31 मई को पूर्व मुख्य सचिव पी. मित्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली चल रहा है। इस पद के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आरडी धीमान और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा के नाम चर्चा में हैं।

विज्ञापन


पुनर्नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव का काम देख रहे आरएन बत्ता भी इस कुर्सी के तलबगार बताए जाते हैं। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों में पूर्व मुख्य सचिव विनीत चौधरी, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव अजय मित्तल, मनीषा नंदा आदि के नाम भी चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री तमाम विकल्पों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। जल्दी ही इस संबंध में निर्णय हो जाएगा। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य मुख्य चुनाव आयुक्त हिमाचल प्रदेश में नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाता है। अगले साल नगर निगम शिमला के भी चुनाव होने जा रहे हैं। आगे कई उपचुनाव भी होने हैं। इन चुनावों में राज्य मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका अहम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जहां इस पद को खुद के लिए एक अवसर की तरह ले रहे हैं, वहीं सेवानिवृत्ति की कगार पर बैठे अधिकारियों के लिए भी यह अगले पांच साल संवारने का मौका है।   सचिव पंचायती राज संदीप भटनागर का कहना है कि जल्द ही राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कर दी जाएगी। इस बारे में आवश्यक प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed