फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News : letter reached in DC office after six months sent from CM office himachal pradesh

सड़क बनाने के लिए सीएम ऑफिस से छह माह पहले भेजा पत्र, अब जाकर मिला

Fri, 04 Dec 2020 12:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Dec 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : letter reached in DC office after six months sent from CM office himachal pradesh
सीएम जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री कार्यालय से भेजे पत्र जिलों में डीसी दफ्तरों में नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे कई पत्र बीच रास्ते से ही गायब हो रहे हैं। ऐसे कई मामलों पर सीएम कार्यालय सख्त हो गया है। बुधवार को हुई बैठक में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपायुक्तों को किसी भी कोताही पर कड़ी नसीहत दी है। उन्होंने यहां तक कहा कि जिला प्रशासन सरकार का प्रतिबिंब होता है।

विज्ञापन


छह महीने में मुख्यमंत्री कार्यालय से एक उपायुक्त को सड़क निर्माण के लिए पंचायत का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें प्रधान सचिव मुख्यमंत्री की चिट्ठी भी संलग्न थी। इसमें कहा गया था कि सेब सीजन के चलते सड़क की हालत ठीक नहीं है। लोगों को फसल मार्केट तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


सड़क की मरम्मत को फंड जारी करें। यह पत्र उपायुक्त कार्यालय से गायब कर दिया गया। फिर इस पत्र को ग्रामवासियों ने दोबारा डायरी करवाया। यह फिर भी ट्रेस नहीं हो पाया। अब वीरवार को डीसी, एसपी के सम्मेलन के दौरान ही इसे प्रधान सचिव मुख्यमंत्री के कार्यालय ने दोबारा उपायुक्त कार्यालय को फैक्स किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य उपायुक्त कार्यालय ने भी इसी तरह का एक पत्र पिछले साल गायब किया था। इस बारे में तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत हुई थी। एक जिले के उपायुक्त कार्यालय के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह के कार्यालय से भेजा गया पत्र मिल नहीं पाया है।


पत्र में रजिस्टर्ड पोस्ट लिखा गया, जबकि इसे साधारण डाक से भेजा गया तो यह नहीं मिला। ऐसे मामले कई उपायुक्त कार्यालयों में दर्ज किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे तमाम मामलों का कड़ा संज्ञान लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed