फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: kullu bhuntar airport rank fifth in Customer satisfaction index

Kullu News: ग्राहकों को संतुष्ट करने में कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट की लंबी छलांग, मिला 5वां स्थान

Mon, 02 Jan 2023 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Jan 2023 10:42 AM IST
सार

ग्राहक संतुष्टि के लिए देशभर में 20 लाख से कम यात्री भार वाले 56 हवाई अड्डों में यह सर्वे किया गया था। भुंतर हवाई अड्डे को पांच में से 4.94 की रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
himachal news: kullu bhuntar airport rank fifth in Customer satisfaction index
भुंतर हवाई अड्डा । - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्राहक संतुष्टि सूचकांक में कुल्लू के हवाई अड्डा ने लंबी छलांग लगाई है। यात्रियों को सुविधा देने के मामले में देशभर के 56 मध्य स्तर हवाई अड्डों में भुंतर हवाई अड्डा पांचवें स्थान पर रहा है। 2021-22 में दसवां स्थान पाया था। खास बात है कि इस बार ग्राहक संतुष्टि सूचकांक में कुल्लू के साथ कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को भी टॉप टेन में जगह मिली है और सातवें नंबर पर रहा। 

विज्ञापन


ग्राहक संतुष्टि सूचकांक के तहत हवाई अड्डे में साफ-सफाई, बेहतर सुविधा समेत 33 मापदंडों पर सर्वे किया गया था। दो राउंड में करवाए गए सर्वे में भुंतर हवाई अड्डे को पांच में से 4.94 की रेटिंग मिली है। पहले राउंड में 4.90 और दूसरे राउंड में चार अंकों की छलांग के साथ 4.94 अंक लेकर पांचवां स्थान पाया है। 
विज्ञापन


ग्राहक संतुष्टि के लिए देशभर में 20 लाख से कम यात्री भार वाले 56 हवाई अड्डों में यह सर्वे किया गया था। दोनों सर्वे जुलाई से दिसंबर 2022 तक किए गए। स्वच्छता, पार्किंग, बैगेज डिलीवरी स्पीड, सुरक्षा, कर्मचारियों का व्यवहार, उड़ान की सूचना स्क्रीन, खाने की सुविधा, वाई-फाई और एयरपोर्ट का वातावरण सर्वे में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुंतर एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने कहा कि भुंतर हवाई अड्डे को पांचवां स्थान मिलने पर हवाई अड्डे के कर्मचारी खुश हैं। हवाई अड्डे के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह कुल्लू एयरपोर्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ है। भविष्य में इससे भी बेहतर रैंकिंग के लिए प्रयास किया जाएगा। बताया कि कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट यात्रियों की सुविधाओं के लिए सदैव तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed