फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal News: Kugti Pass Trek restored after eight Months

Kugti Pass: आठ महीने बाद कुगती पास से आवाजाही बहाल, मणिमहेश के दर्शन के लिए जा सकेंगे श्रद्धालु

Mon, 26 Jun 2023 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Jun 2023 10:28 AM IST
सार

लाहौल के रापे गांव होते हुए कुगती पास लांघकर मणिमहेश झील तक चार दिन का ट्रैक है। श्रद्धालु इस रूट के पहले पड़ाव में खोलड़ु पदर में रात्रि ठहराव करते हैं।

विज्ञापन
Himachal News: Kugti Pass Trek restored after eight Months
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाहौल-चंबा को जोड़ने वाला 16,800 फीट ऊंचा कुगती पास आठ माह बाद श्रद्धालुओं और ट्रैकर्स की आवाजाही के लिए खुल गया है। कठिन डगर वाला यह रास्ता आमतौर पर चार माह तक ही आवाजाही के लिए खुला रहता है। सितंबर के बाद कुगती पास और इसके आसपास का क्षेत्र कभी भी बर्फ से ढक जाता है।

विज्ञापन


चंबा जिले के भेड़पालकों के लाहौल की चारागाहों में प्रवेश के बाद कुगती पास श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए खुल गया है। लाहौल, मनाली, कुल्लू, मंडी के श्रद्धालु इस रास्ते से मणिमहेश के दर्शन के लिए जाते हैं। जोबरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोम देव योकी ने कहा कि रास्ता कठिन होने के साथ ही उस बीच कोई इंतजाम भी नहीं है। श्रद्धालु भगवान भरोसे से इस रूट से आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए चार दिन का ट्रैक
लाहौल के रापे गांव होते हुए कुगती पास लांघकर मणिमहेश झील तक चार दिन का ट्रैक है। श्रद्धालु इस रूट के पहले पड़ाव में खोलड़ु पदर में रात्रि ठहराव करते हैं। दूसरे पड़ाव माता थान, तीसरे में केलिंग मंदिर के बाद चौथे दिन मणिमहेश झील पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को अपने साथ खाने-पीने के सामान के अलावा कंबल, मेट आदि भी साथ ले जाना पड़ता है। चिकित्सीय परामर्श के अनुसार हाई अल्टीट्युट सिकनेस की दवाई भी अपने साथ ले जाना अनिवार्य होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed