फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: kinnaur apple reached in mandis farmers not getting good price

हिमाचल: किन्नौरी सेब भी वाजिब दाम को तरसा, बागवान मायूस

Mon, 30 Aug 2021 11:02 AM IST
अरविन्द ठाकुर बीरबल नेगी, अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
बीरबल नेगी, अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Aug 2021 11:02 AM IST
सार

इस बार बंपर फसल होने के चलते सेब की खरीद तो बढ़ी, लेकिन दाम कम मिल रहे हैं। क्षेत्र के बागवानों ने कहा कि बीते वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष फसल ज्यादा है, लेकिन मंडियों में अच्छे दाम नहीं मिल रहे। 

विज्ञापन
Himachal News: kinnaur apple reached in mandis farmers not getting good price
मंडियों में पहुंचा किन्नौर का सेब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वाद और गुणवत्ता के लिए मशहूर किन्नौर के सेब को भी इस बार मंडियों में वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। इससे बागवानों में मायूसी छाई है। मंडियों में दाम गिरने से हजारों बागवानों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। जिले के निचार, कल्पा और पूह खंड से अभी तक सेब की 45862 पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में भेजी जा चुकी हैं। बागवानों को 28 से 30 किलो की सेब पेटी का दाम 1500 से 1800 रुपये मिल रहा है। इससे पहले 2000 से 3200 रुपये प्रति पेटी बिकता रहा है। 8 से 10 किलो सेब पेटी के दाम अभी 800 से 1200 रुपये मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, अभी जिले में सेब सीजन की शुरुआत ही हुई है। निचार खंड से 37343, कल्पा से 8119, जबकि पूह खंड से अभी तक सिर्फ 400 पेटियां भेजी गई हैं। बागवानों को चिंता सता रही है कि फसल के उचित दाम नहीं मिले तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। उन्होंने सरकार और बागवानी विभाग से मांग की है कि दामों में गिरावट रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


उद्यान विभाग किन्नौर के उपनिदेशक डॉ. चंद्रमोहन बाली ने कहा कि जनजातीय जिले से अभी तक 45862 पेटी सेब देश की विभिन्न मंडियों के लिए भेजा जा चुका है। एपीएमसी निदेशक शिमला-किन्नौर प्रविंद्र सिंह नेगी ने माना कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बागवानों को कम दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंपर फसल, खरीद बढ़ी, दाम कम
इस बार बंपर फसल होने के चलते सेब की खरीद तो बढ़ी, लेकिन दाम कम मिल रहे हैं। क्षेत्र के बागवानों ने कहा कि बीते वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष फसल ज्यादा है, लेकिन मंडियों में अच्छे दाम नहीं मिल रहे। 


जिले से मंडियों में पहुंचा इतना सेब 
किन्नौर जिले से अभी तक रत्नपुर फल मंडी में 4546, शिमला 121, सोलन 2984, चंडीगढ़ 11263, दिल्ली 2622, मुंबई 6614, बिथल 6203, सैंज 2485, मतियाना 358, परवाणू 3510, नारकंडा 3103 और खेगसू मंडी में सेब की 1050 पेटियां भेजी गई हैं। टापरी फल मंडी में तीन दिनों में सेब की 2000 पेटियां पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed