{"_id":"61ebb9183fadce2dfc5bad87","slug":"himachal-news-kangra-youth-died-in-dubai-while-working-in-a-under-construction-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: शाहपुर के युवक की दुबई में मौत, ढाई साल पहले गया था विदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: शाहपुर के युवक की दुबई में मौत, ढाई साल पहले गया था विदेश
Sat, 22 Jan 2022 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:28 PM IST
सार
गांव महाड़ का अनुराग कुमार (23) पुत्र जैसी राम ढाई साल पहले अपने गांव के एक युवक के साथ दुबई गया था। वहां पर दोनों कंपनी के माध्यम से मजदूरी का काम करते थे।
विज्ञापन
अनुराग कुमार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहपुर के गांव महाड़ के युवक की दुबई में एक हादसे में मौत हो गई। युवक ढाई साल पहले दुबई गया था और वहां मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की रात काम करते हुए मलबे की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे में बिहार के भी कुछ युवकों की मौत की सूचना है।
विज्ञापन
गांव महाड़ का अनुराग कुमार (23) पुत्र जैसी राम ढाई साल पहले अपने गांव के एक युवक के साथ दुबई गया था। वहां पर दोनों कंपनी के माध्यम से मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार की रात अनुराग बिल्डिंग में काम कर रहा था। अचानक मलबा ऊपर गिरने से युवक उसमें दब गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। महाड़ गांव का विक्की कुमार भी उसी कंपनी में काम करता था। लेकिन वह छुट्टी पर था। विक्की ने ही इस हादसे की जानकारी घरवालों को दी है।
विज्ञापन
विक्की के पिता जिगरी राम ने बताया कि दुबई की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद शव को वापस लाने प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। वहीं अनुराग की मौत की सूचना के बाद गांव महाड़ में मातम छाया हुआ है। अनुराग के पिता भी मजदूरी करते हैं। अनुराग मजबूरी के कारण विदेश गया था, ताकि उसका परिवार सुख में जीवन बसर कर सके। उसकी तीन बहनें और एक भाई भी है, जिसमें दो बहनों की शादी हो चुकी है। अनुराग परिवार में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन