{"_id":"6130a83a8ebc3e7a094a7a97","slug":"himachal-news-ips-and-hpps-officers-transfers-in-himachal-pradesh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एक आईपीएस और आठ एचपीएस पुलिस अफसरों के नियुक्ति और तबादला आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एक आईपीएस और आठ एचपीएस पुलिस अफसरों के नियुक्ति और तबादला आदेश जारी
Thu, 02 Sep 2021 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Sep 2021 05:49 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को एक आईपीएस और आठ एचपीएस अधिकारियों के नियुक्ति और तबादला आदेश जारी किए हैं। नई सूची में मुख्यमंत्री और एडीजी विजिलेंस के बीच हुई बैठक का असर दिखा।
विज्ञापन
तबादले- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विजिलेंस ब्यूरो के शीर्ष अधिकारियों की बैठक के दूसरे ही दिन ब्यूरो में चार पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा चार्जशीट और अन्य मसलों पर मुख्यमंत्री और एडीजीपी विजिलेंस एसपी सिंह की मंत्रणा के बाद ब्यूरो में यह फे रबदल हुआ है। एक आईपीएस और आठ एचपीएस अधिकारियों को पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को एक आईपीएस और आठ एचपीएस अधिकारियों के नियुक्ति और तबादला आदेश जारी किए हैं। नई सूची में मुख्यमंत्री और एडीजी विजिलेंस के बीच हुई बैठक का असर दिखा। बताया जा रहा है कि भाजपा चार्जशीट पर जयराम ठाकुर से एडीजीपी की मंत्रणा के दूसरे दिन विजिलेंस ब्यूरो में फेरबदल किया गया है। इसी के तहत चार नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
स्थानांतरणाधीन चल रही आईपीएस अधिकारी चारू शर्मा को एसडीपीओ बंजार लगाया गया है। वहीं, एएसपी मनमोहन सिंह को सीआईडी शिमला से एएसपी विजिलेंस मंडी, डीएसपी सुरिंदर कुमार को महिला रिजर्व बटालियन बस्सी से एसडीपीओ नूरपुर लगाया गया हैं। एसडीपीओ नूरपुर के पद पर स्थानांतरणाधीन आईपीएस अभिषेक के तबादला आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
नियुक्ति का इंतजार कर रहीं श्वेता ठाकुर को डीएसपी विजिलेंस सोलन लगाया गया है। डीएसपी विजिलेंस सोलन संतोष कुमार शर्मा को डीएसपी विजिलेंस बद्दी, एसडीपीओ हरोली ऊना अनिल कुमार को डीएसपी विजिलेंस ऊना, डीएसपी मंडी अनिल कुमार को एसडीपीओ हरोली, एसडीपीओ बंजार बिन्नी मिन्हास को डीएसपी एसडीआरएफ मंडी और नियुक्ति का इंतजार कर रहे वीरी सिंह को डीएसपी महिला रिजर्व बटालियन बस्सी में तैनात किया गया है।
12 प्रशासनिक अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कई अधिकारियों के कंपलसरी प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम में जाने के चलते बारह अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन को एसडीएम धर्मपुर, एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर को एसडीएम ज्वालामुखी, एसडीएम धीरा डॉ. आशीष शर्मा को एसडीएम जयसिंहपुर, आरटीओ सोलन नरेंद्र कुमार द्वितीय को एसी टू डीसी सोलन, एसडीएम नाहन रजनीश कुमार को नाहन मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक, एसी टू डीसी शिमला डॉ. पूनम को एसडीएम शिमला शहरी का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।
एसी टू डीसी मंडी संजय कुमार को मंडलायुक्त मंडी का सहायक आयुक्त, एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल को एसडीएम चच्योट, एसडीएम अंदौरा सोमिल गौतम को एसडीएम जवाली, डीटीडीओ सोलन रत्ती राम को सहायक सेटेलमेंट अधिकारी सोलन व सहायक सेटेलमेंट अधिकारी अर्की, एसडीएम किन्नौर स्वाती डोगरा को एसी टू डीसी किन्नौर और आरटीओ बिलासपुर योगराज को एसडीएम बिलासपुर का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।