फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Indian army officer daughter commit suicide in Holta Palampur kangra

सैन्य अफसर की बेटी ने लगाया फंदा, चीन से तनातनी के बीच लद्दाख में तैनात हैं फौजी पिता

Wed, 01 Jul 2020 08:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jul 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Indian army officer daughter commit suicide in Holta Palampur kangra
सांकेतिक तस्वीर

चीन से तनातनी के बीच लद्दाख बार्डर पर तैनात एक सैन्य अफसर की 17 वर्षीय बेटी ने पालमपुर में फंदा लगाकर जान दे दी। जमा दो में पढ़ रही किशोरी ने बरामदे में फंदा लगाया। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार होल्टा कैंप (पालमपुर) में सेना में तैनात नायब सूबेदार परिवार समेत आर्मी क्वार्टर में रहता है। इन दिनों चीन से चल रही तनातनी के चलते सैन्य अफसर लद्दाख में तैनात हैं।

विज्ञापन


उनके पीछे उनकी पत्नी और तीन बच्चे क्वार्टर में रहते हैं। मंगलवार शाम को उनकी बेटी ने क्वार्टर में खिड़की की ग्रिल से फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दी गई तहरीर में नायब सूबेदार की पत्नी ने बताया कि मंगलवार को उनके तीनों बच्चे लूडो खेल रहे थे। वह दुकान से सामान लेने गई थीं। दोनों छोटे बच्चे भी उसके साथ गए थे। घर में बड़ी बेटी थी। जब वह दुकान से वापस आई तो अंदर से दरवाजे बंद थे। इस बीच उसने बेटी महक निवासी पठानकोट (पंजाब) को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


उसने सोचा बेटी कहीं बाथरूम में गिर न गई है। जब बाथरूम की खिड़की का शीशा तोड़ा तो वहां से बरामदे में नजर पड़ी तो बेटी बरामदे में लगे सरिये से दुपट्टे का फंदा लगाकर लटकी थी। फंदे से लटक रही बेटी को पड़ोसी की मदद से एमएच होल्टा ले जाया गया। जहां करीब रात डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed