फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: immersion paints hiked prices by twenty five percent

महंगाई की मार: दिवाली पर घर सजाना भी महंगा, पेंट के दामों में 25 फीसदी तक उछाल

Mon, 11 Oct 2021 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Oct 2021 10:30 AM IST
सार

पेंट के इस्तेमाल में लाए जाने वाले ब्रश और रोलर भी दस प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ बाजार में बिक रहे हैं। ऐसे में इस दीपावली पर महंगाई की मार हर वर्ग के लिए परेशानियों से भरी है।

विज्ञापन
Himachal News: immersion paints hiked prices by twenty five percent
पेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस बार दीपावली पर घर सजाना मध्यवर्गीय परिवारों के लिए आसान नहीं रहा। पेंट के दामों में 25 प्रतिशत उछाल आया है। सीमेंट, सरिया, टाइल्स के दामों में भारी वृद्धि के बाद प्लास्टिक के दाम भी डेढ़ गुना बढ़ गए हैं। बाजार में दो सौ से साढ़े सात सौ रुपये लीटर बिकने वाले पेंट के दामों में 25 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इससे आम आदमी को भी जोरदार झटका लगा है। पेंट के इस्तेमाल में लाए जाने वाले ब्रश और रोलर भी दस प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ बाजार में बिक रहे हैं। ऐसे में इस दीपावली पर महंगाई की मार हर वर्ग के लिए परेशानियों से भरी है।

विज्ञापन


ब्रांडेड कंपनियों के पेंट के दाम में 20 से 25 प्रतिशत उछाल आया है। ब्रश और रोलर भी दस प्रतिशत महंगे हो गए हैं। दीवारों और छतों पर पेंट के इस्तेमाल से पहले लगाई जाने वाली पुट्टि के दाम में भी आंशिक बढ़ोतरी हुई है। - भास्कर गुप्ता, हार्डवेयर विक्रेता
विज्ञापन


रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी से इस बार घर सजाना मध्यम वर्ग परिवारों के लिए आसान नहीं है। बेलगाम महंगाई से गृहिणियों की दिक्कत बढ़ गई है। - निर्मला देवी, गृहणी 
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती महंगाई पर अगर अंकुश नहीं लगा तो बेरोजगारी की दर और बढ़ेगी। महंगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। इस पर प्रदेश और केंद्र सरकार को चिंतन करना चाहिए। - स्पर्श मेहता, युवा  

व्यावसायिक गैस सिलिंडर 19 सौ रुपये तक पहुंचा है। ऐसे में छोटे कारोबारी सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं। सरकार महंगाई पर रोक लगाने में असफल साबित हो रही है। - प्यार चंद वालिया कारोबारी 


रंग-रोगन के दामों में भारी वृद्धि से घरों की सजावट आसान नहीं है। रंग-रोगन के दाम 20 से 25 प्रतिशत तक महंगे हुए हैं। - साहिल वालिया, कारोबारी 

राशन के दामों में उछाल से पहले ही घर का बजट बिगड़ चुका है। अब भवन निर्माण और इसकी साज सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट के दामों में बढ़ोतरी से त्योहार के रंग भी फीके साबित होंगे। - शीला, पार्षद एवं गृहणी  

ईमर्शन पेंट                                         दामों में आया उच्छाल 
पहले                                                         अब
पेंट 200-750 रुपये/लीटर                       20-25 रुपये
ब्रश व रोलर 100-500 रुपये                  10 प्रतिशत बढ़ोतरी
टाइल्स/बॉक्स 200-800 रुपये                 50 रुपये प्रति बॉक्स
एलपीजी गैस सिलिंडर घरेलू 972.28 रुपये        60 रुपये 
व्यावसायिक गैस सिलिंडर 1862.98 रुपये          80 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed