{"_id":"5fab8a688ebc3e9b85057ec9","slug":"himachal-news-igmc-shimla-medicine-opd-closed-for-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी की मेडिसिन ओपीडी एक माह के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी की मेडिसिन ओपीडी एक माह के लिए बंद
Wed, 11 Nov 2020 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सरकार ने कैबिनेट में आईजीएमसी में मेडिसन ओपीडी को बंद करने का फैसला लिया है। इस ओपीडी के साथ कोविड वार्ड बनेगा। इसमें 40 बिस्तर लगाए जाएंगे। ओपीडी एक महीने तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
सरकार ने रिपन अस्पताल के लिए 25 और अतिरिक्त बिस्तर लगाने को मंजूरी दी है। अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए बिस्तर नहीं मिल रहे है। इसके चलते यह फैसला लिया है। सरकार ने कोविड पर अंकुश लगाने के लिए डीसी को डीओ नोट लिखा है। इस नोट पर कैबिनेट में विस्तृत चर्चा हुई है। इसमें डीसी को 8 मुख्य बिंदु पर काम करने को कहा है।
विज्ञापन
जिलों में कोरोना से हो रही लोगों की मौत का आडिट, जिन लोगों के रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं, उनका भी आर टीपीसीआर टेस्ट करने को कहा है। सरकार का मानना है कि रैपिड पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। कोरोना को लेकर सरकार ने स्पेशल अभियान चलाने का फैसला लिया है। लोगों के घर घर जाकर सैंपल लिए जाएंगे। कोविड मरीजों को अस्पताल लाया जाएगा।
विज्ञापन