फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: HRTC electric bus service started from manali to rohtang pass

Rohtang Pass: मनाली से रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बस शुरू, मात्र 500 रुपये किराया

Tue, 20 Jun 2023 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 20 Jun 2023 10:36 AM IST
सार

रोहतांग दर्रा के लिए इलेक्ट्रिक बसों के आरंभ होने से सैलानियों को परमिट लेने की जरूरत नहीं रहेगी। मनाली आने वाले पर्यटक बर्फ को देखने के लिए रोहतांग जाते हैं।

विज्ञापन
himachal news: HRTC electric bus service started from manali to rohtang pass
रोहतांग के लिए शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

सैर-सपाटे के लिए मनाली पहुंच रहे हजारों सैलानियों के लिए राहत की खबर है। एचआरटीसी ने मनाली से रोहतांग दर्रा जाने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवाओं को शुरू कर दिया है। निगम एनजीटी के आदेश पर इन बसों को चला रहा है। सोमवार को मनाली से छह बसें रोहतांग दर्रा के लिए रवाना हुईं। पर्यटक मात्र 500 रुपये में रोहतांग की बफीर्ली वादियों को निहार सकेंगे।

विज्ञापन


राहत की बात यह है कि निगम की इलेक्ट्रिक बस सेवा आरंभ होने से सैलानियों को अब परमिट की चिंता नहीं रहेगी। साथ ही उन्हें टैक्सियों के लिए भी हजारों रुपये नहीं देने पड़ेंगे। पर्यटक अब आसानी से मनाली बस अड्डे में जाकर अपनी सीट को बुक करवा 13,050 फुट ऊंचे रमणीक स्थल रोहतांग जा सकेंगे। निगम की यह बसें मनाली से सुबह 7:30 बजे से लेकर सुबह 10:00 बजे तक रवाना होती हैं। प्रथम चरण में निगम से छह बसों का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन


सैलानियों की मांग अधिक रही तो बसों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। अभी इन बसों को मनाली से रोहतांग दर्रे तक ही चलाया जा रहा है। एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि निगम ने पर्यटकों की सुविधा के लिए मनाली-रोहतांग दर्रा के लिए इलेक्ट्रिक बसों का शुरू कर दिया है। सोमवार को छह बसों को भेजा गया और एक बस में 25 पर्यटक सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमिट के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान
रोहतांग दर्रा के लिए इलेक्ट्रिक बसों के आरंभ होने से सैलानियों को परमिट लेने की जरूरत नहीं रहेगी। मनाली आने वाले पर्यटक बर्फ को देखने के लिए रोहतांग जाते हैं। 51 किलोमीटर लंबे इस रूट के लिए एनजीटी के आदेश पर सबसे पहले छोटे वाहनों के लिए परमिट लेना जरूरी है। ऑनलाइन सुविधा के कारण यह परमिट लेना किसी के लिए भी आसान काम नहीं है। वहीं, अगर परमिट वाली टैक्सी से रोहतांग जाना होगा तो हजारों रुपये किराया देना होगा। वहीं, एनजीटी के आदेश पर एक दिन में मात्र 1200 वाहन ही रोहतांग जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed