फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal news: HRTC Bus Accident in Kullu today two killed many injured

HRTC Accident: सड़क से 300 मीटर नीचे नाले में गिरी एचआरटीसी बस, दो की मौत, हादसे में छह लोग घायल

Wed, 14 Jun 2023 08:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Jun 2023 08:21 PM IST
सार

भुंतर से 4:15 बजे निकली एचआरटीसी की बस पहले नरोगी तक पहुंची। जब यह वापस लौट रही थी तो कुटलू रूआड़ नामक जगह पर मोड़ पर अनियंत्रित हो गई।

विज्ञापन
Himachal news: HRTC Bus Accident in Kullu today two killed many injured
नाले में गिरी एचआरटीसी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर-नरोगी सड़क पर त्रैहण के समीप बुधवार को एचआरटीसी की एक बस करीब 300 मीटर नीचे बशौणा नाले में गिर गई। नरोगी से वापस भुंतर आ रही बस शाम करीब 5:30 बजे नाले में गिरी। बस गिरने के बाद यहां पर चीख पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हुए हैं। एचआरटीसी की बस नरोगी में सवारियां छोड़ने के बाद वापस आ रही थी, इसलिए कम लोग ही हादसे की चपेट में आए।

विज्ञापन


अन्यथा हादसे में घायल होने और मृतकों की संख्या अधिक हो सकती थी। भुंतर से  4:15 बजे निकली एचआरटीसी की बस पहले नरोगी तक पहुंची। जब यह वापस लौट रही थी तो कुटलू रूआड़ नामक जगह पर मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि चालक बस को संभाल पाता वह ढांक से नीचे की तरफ गिर गई। हादसे का पता चलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक निकाला।
विज्ञापन


यहां से घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। सूचना के बाद मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर प्रशासन के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के परिजनों, लोगों से बातचीत की। हादसे के बाद घायलों के परिजन और मृतक के परिजनों के अपनों की हालत देखकर आंसू से छलक पड़े। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि नरोगी से भुंतर वापस आ रही बस के बशौणा नाले में गिरने से दो की मौत हो गई और छह घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed